मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन नरसिंहपुर शाखा का क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न

स्थापना दिवस पर विद्युत पेंशनरों का हुआ क्षेत्रीय सम्मेलन व बुजुर्ग पेंशनरों का सम्मान

संपादक हेमराज विश्वकर्मा

HR Times News नरसिंहपुर    मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन शाखा के क्षेत्रीय सम्मेलन में प्रांतीय महासचिव एलपी अग्रवाल जबलपुर की अध्यक्षता एवं अजय शर्मा, वीके जैन के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आईडी पटले बालाघाट, पीपी मिश्रा मुरैना शाखा अध्यक्ष, एस के चतुर्वेदी पेंशनर समाज, पीके चौकसे सिवनी की उपस्थिति दर्ज रही । सम्मेलन में पेंशनरों से संबंधित समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई कि निकट भविष्य में किसी बड़े आंदोलन को आयोजित करने संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया। उक्त सभा कार्यक्रम में बीएस पटेल, एसएल रघुवंशी, हरप्रसाद कहार, सुभाष दुबे, जेके सोनी, जीएस पटेल, एसके कुर्मी आदि पेंशनरों ने सभा को संबोधित किया। हम बता दें कि कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनरों का शाल, श्रीफल ,माला आदि से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से एस एन दुबे , ए एल मेहरा, कारेलाल राजपूत , एम एल ऊमरे, एन  जॉन मोसेस , अमोल सिंह सोनी, तेजीलाल प्रजापति, गणेश प्रसाद पाराशर ,जीवनलाल झरिया, विजय नेमा,राजकुमार नेमा,संत कुमार शर्मा ,राजेंद्र सिंह बक्शी, पी एल यादव , के वी केसरी, अशोक श्रीवास्तव, पन्नालाल, नरेंद्र श्रीवास्तव , डब्बल सिंह पटेल, अमर सिंह चौधरी, चेतराम नोरिया , जीपी व्यास ,मोहन उमरे, गोटेगांव, करेली, बरमान, आमगांव, करकबेल आदि स्थानों से आए हुए पेंशनर बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गणेश कुमार चतुर्वेदी एवं आभार अरुण खरे द्वारा किया गया

Post a Comment

0 Comments