प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्य संस्कार भवन में मदर्स डे एवं अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे का हुआ कार्यक्रम संपन्न

मदर्स डे व अंतरराष्ट्रीय नर्स डे पर बोली, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए सेवा में सेवा में हमेशा उपलब्ध ब्रह्माकुमारी बहने

संपादक हेमराज विश्वकर्मा
 HR Times News नरसिंहपुर   गत् दिवस प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्य संस्कार भवन में मदर्स डे एवं अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे मनाया गया। जिसमें ब्रह्माकुमारी अर्पिता बहन जी ने मेहमानों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। और ब्रह्माकुमारी वंदना बहन जी, डॉ शुभ लक्ष्मी सिंघई, नर्स बहन श्रीमती रानू बैरागी एवं अन्य सीनियर नर्स ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उक्त अवसर पर ब्रह्माकुमारी साधना बहन जी ने कहा कि जैसे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नर्स बहने सेवाओं के लिए तत्पर रहती हैं ऐसे मानसिक स्वास्थ्य के लिए ब्रह्माकुमारी बहने विश्व सेवा में हमेशा सेवारत हैं । अंतः सभी माताओं एवं नर्स बहनों का प्रभु प्रसाद के साथ ईश्वरीय सौगात से सम्मान किया गया। इस अवसर पर अनेक मातृशक्ति उपस्थिति रही ।

Post a Comment

0 Comments