ट्रेने बंद का विशेष रिकॉर्ड रिकॉर्ड बना रही, मुख्य विंध्याचल एक्सप्रेस,
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
संवाददाता विमलेश श्रीवास
HR Times News News गाडरवारा सालीचौका :- इस समय भीषण गर्मी और लू के कारण हर वर्ग परेशान नजर आ रहे हैं। और स्टेशनों पर सभी ट्रेनों में भी भारी भरकम भीड़ चल रही है । फिर ऐसी स्थिति में आम जनता की बहु उपयोगी उपयोगी गाड़ियां आये दिन बंद रहना सरकार के लिए चिंतनीय होना चाहिए परंतु देखा जाता है कि उसी ट्रेक पर रहीसों की गाडी धड़धड़ाती निकलती देखी जा रही है। अव तो मुसाफिरों का कहना है कि हद ही हो गई साहब विंध्यांचल बीना एक्सप्रेस तो बंद होने का वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाली है। और वही रेलवे प्रशासन पश्चिम मध्य रेल द्वारा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गाड़ियों का निरस्तीकरण आये दिन जारी करती है। रेलवे द्वारा निर्माण के नाम पर लगातार पूरे के पूरे रूट पर ट्रेन केंसिल की जा रही है जबकि फौरी राहत के लिये शार्ट रूट पर भी ट्रेन चलायी जा सकती है।
बीना ट्रेन कैंसिल होने के कारण यात्री देखे जा रहे परेशान
अव 11271 इटारसी कटनी बीना भोपाल विंध्याचंल एक्सप्रेस 10 मई से 20 मई 2024 तक एवं 11272 भोपाल बीना इटारसी विंध्याचंल एक्सप्रेस 10 मई से 20 मई 2024 तक केंसिल होने से सीजन में यात्री बेहद परेशान देखे जा सकते है।
जबलपुर रेलखंड की लोकप्रिय ट्रेनों में शुमार विंध्याचल ट्रेन
विध्याचंल एक्सप्रेस इटारसी जबलपुर रेलखंड की लोकप्रिय ट्रेनों में शुमार है इस ट्रेन से अधिकतर अप डाउनर्स सुबह शाम आते जाते है अनेक स्टेशनों पर फास्ट गाडियां धडधडाती निकलती है । ज्ञातव्य हो कि वैकल्पिक रूप से स्टापेज के अधिकार डीआरएम स्तर से हटाकर रेलवे बोर्ड ने खुद ले लिये है । और दिल्ली में बैठे अधिकारी स्थानीय समस्याओं से रूबरू होना नहीं चाहते है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। जिससे आमजनों का जन जीवन ज्यादातर प्रभावित हो रहा है। और सत्ता प़क्ष मौन है । और गजब बात यह है कि विपक्षी कांग्रेस भी मूक दर्शक बनी हुई है। अब कटनी-बीना रेलखंड असलाना रेलवे स्टेशन के पास तीसरी रेलवे लाइन पर प्री-एनआई और एनआई कार्य के चलते रेल प्रशासन ने 10 सवारी गाड़ियों को 9 मई से 21 मई के बीच रद्द करने का फरमान जारी कर दिया है ।
जनता के आए अच्छे यह ट्रेने निरस्त
पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार ये सवारी गाड़ियां अपने शुरुआती स्टेशन से रद्द रहेंगी। 10 से 20 मई - बीना-दमोह पैसेंजर, 11 से 21 मई - दमोह-बीना पैसेंजर, 10 से 20 मई - बीना-कटनी मेमू, 10 से 20 मई - कटनी-बीना मेमू, 10 से 20 मई - भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस, 10 से 20 मई - इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस, 10 से 20 मई - भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस, 11 से 21 मई - दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस, 09 से 19 मई - बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, 11 से 21 मई - भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस शामिल है। तपतापती भीषण गर्मी और लू को देखते हुए और यात्रियों के हितों में सरकार व रेलवे प्रशासन को शीघ्रता पूर्वक यात्रियों के लिए अच्छे कदम उठाने चाहिए ।
0 Comments