लापरवाह ट्रक ड्राइवर को पहुंचा थाने "प्रखर राय"
रिपोर्टर विमलेश श्रीवास
HR Times News सालीचौका गतरात्रि गाडरवारा से पिपरिया जाने वाले नेशनल हाईवे 22 पर एक ट्रक ड्राइवर बड़ी लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, कई अन्य गाड़ियों को टक्कर मरते हुए निकलते जा रहा था, इसी दौरान पीछे से आ रहे नगर सालीचौका निवासी गाडरवारा विधानसभा जनसेवक *प्रखर राय* ने ट्रक का पूरा वीडियो बनाया और उन्होंने यह देखा और तत्काल गाडरवारा पुलिस को इसकी सूचना दी जहां से मुस्तैद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक क्रमांक एमएच 16 ए ई 6265 को गाडरवारा चौराहे बीकानेर मिष्ठान भंडार के सामने रोका और कानूनी कारवाई करते हुए स्थानीय पुलिस थाने ले गई ,
श्री राय की सतर्कता से बड़ी दुर्घटना होने से टल गई और कई लोगो की जान बची , प्रखर की इस जागरूकता से उनकी प्रशंसा नगर सहित पूरे क्षेत्र में हो रही है। देखा जाए तो यह गंभीर विषय है पुलिस प्रशासन को ऐसे गाड़ी ड्राइवरो को जो नशे में धुत रहते हैं यह सिर्फ एक ट्रक ड्राइवर की बात नहीं है ऐसी अनेक गाड़ियों के ड्राइवर हैं जो इस तरीके से लापरवाही पूर्वक गाडियां चलाते हैं प्रशासन को ऐसी गाड़ियों पर गंभीरता से चेकिंग लेते हुए कार्रवाई करना चाहिए।
0 Comments