सेंट मेरिज कॉन्वेंटस्कूल में रेगुलर पढ़ रहे छात्र छात्रों को देखने मिली प्राइवेट की ऑनलाइन "अंक सूची" मामला दबाने किए जा रहे अथक प्रयास
HR Times News नरसिंहपुर। यूं तो शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल ऑन का संचालन बखूबी निभाया जा रहा है लेकिन कंट्रोल प्राइवेट संस्थानों पर आज तक दिखाई नहीं दे रहा है चीन की शिकायतें आए दिन सुनने मिलती हैं । वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल के परिणाम को लेकर10वीं और 12वीं में जिला नंबर वन पर रहा, और एक निजी संस्थान की दास्तान देखने व सुनने मिल रही है जिसकी चर्चाएं गली-गली में हो रही है । हालत यह है कि शिक्षा के मामले में आयोजित संस्थानों की स्थिति ठीक नहीं है । हम बात कर रहे है जिला मुख्यालय के एक ऐसे शिक्षण संस्थान की जो बिना मान्यता के चल नही दौड़ रहा, जिसे सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल के संचालक और जिला शिक्षा विभाग की मिलीभगत की कहानी सामने आ रही है। हैरानी की बात यह है कि स्कूल में रेगुलर पढ़ें छात्रों के एडमिशन रेगुलर में और एडमिट कार्ड रेगुलर का मिलता है वह भी 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम की साब । शर्म की बात तो यह है कि रेगुलर छात्र-छात्राओं को प्राइवेट की अंकसूची मिलना प्रशासनिक तंत्र के लिए चिंताजनक है यदि मिली भगत नहीं चल रही है तो साहब उच्च अधिकारियों को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने की आवश्यकता है जिससे विश्वसनीय की छवि धूमिल ना हो सके । इसी बात के चलते24-4-2024 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हंगामा कर दिया था। और उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी के मध्यम से स्कूल के विरुद्ध एफआईआर करने की मांग की थी । वही घण्टों हंगामे के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 गौरव विश्वकर्मा को लेटर टाइप न करने के लिए बोला और लगभग दो घंटे तक लेटर टाइप न होने पर अभिवावकों और ABVP कार्यकर्ताओं ने पुनः हंगामा किया रहा । वही कंप्यूटर ऑपरेटर ने ABVP के कार्यकर्ता के साथ अभद्रता भी की । जिसको लेकर मीडिया ने दखलंदाजी की और मामला मीडिया के सामने आते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने तुरंत आदेश का पालन न कर रहे व अभद्रता कर रहे सहायक ग्रेड 2 गौरव विश्वकर्मा को विभाग से कार्यमुक्त का लेटर थमाया और विभाग से बाहर का रास्ता दिखाया, वही सेंटमेरिज कॉन्वेंट स्कूल के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के नाम लेटर भेजा जिसमे संस्थान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात स्पष्ट रूप से कही गई । वही देर रात तक छात्रों, अभिवावकों और ABVP के कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी को धन्यवाद दिया। और नियम विरुद्ध व गैर मान्यता चल रहे स्कूल व स्कूलों पर भी ठोस कार्यवाही करने की बात कही ।
0 Comments