दो बाइक सवार की आपस में भिड़ंत, दोनों गंभीर, शासकीय अस्पताल में इलाजरत
रिपोर्टर विमलेश श्रीवास
HR Times News नरसिंहपुर सालीचौका :- आज रविवार की शाम तकरीबन 7 बजे सालीचौका से मेन रोड पोडार चौराहा रोड पर कृषि उपज मंडी के पास दो मोटरसाइकिल आमने-सामने से तेज गति से टकराई ।
बताया जा रहा है कि दोनों चालक गंभीर रूप से घायल होते हुए रोड पर जा गिरे एक्सीडेंट इतना भीषण था कि दोनों के सिर और हाथ पैर में गंभीर चोटे आई । मौके पर मौजूद लोगों ने स्थानीय पुलिस विभाग को सूचना दी, जिसमें प्रभारी ने तत्काल हंड्रेड डायल मौके पर पहुंचाई ।
इसके पहले स्थानीय प्राइवेट मारुति बैन मालिक ने एवं घटनास्थल पर खड़े स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों बाईक चालकों को मारुति बैन में लिटाया और स्थानीय शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया, जहां पर दोनों इलाजरत है।
जानकारी अनुसार दोनों मोटरसाइकिल चालक नाम भगवान दास पिता कडोरी ठाकुर की उम्र 25 वर्ष है जो पाली खेरी निवासी बताया गया ।
दूसरा बाइक सवार अक्षय विश्वकर्मा उम्र लगभग 30 वर्ष तेंदूखेड़ा निवासी बताया जा रहा है दोनों बाइक चालक के सिर व हाथ पैर में गंभीर चोटें आई हैं लोगों के मुताबिक दोनों नशे में बताया जा रहे थे। फिलहाल स्थिति ठीक बताई जा रही है। लेकिन दोनों को शासकीय अस्पताल गाडरवारा रिफर किया जा रहा है।
0 Comments