HR TIMES DIGITAL NEWS NARSINGPUR:-
गोटेगांव के समीप ग्राम पंचायत उमरिया से झाेंतेश्वर जाने वाले कच्चे सड़क मार्ग पर एक नाले पर पुलिया का निर्माण ग्रामवासियों की सुविधा के लिए किया गया था। इस सुदूर सड़क मार्ग की निर्मित पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है।इस पुलिया के बीच में बड़ा गड्ढा हो गया है और उसके लोहे के सरिए़ बाहर नजर आने लगे हैं इसको दुरूस्त करने की दिशा में कोई सार्थक कदम नहीं उठाया जा रहा है। उमरिया से लमेटा मार्ग को जोड़ने वाली उक्त सुदूर सड़क के नाले पर बनी क्षतिग्रस्त पुलिया को ठीक करने की दिशा में संबंधित पंचायत कदम उठाए ताकि आने जाने वाले राहगीरों के साथ होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके।
0 Comments