HR TIMES DIGITAL NEWS:- नरसिंहपुर गोटेगांव नगर के समीपवर्ती तिघरा ग्राम के पास बस एंव ट्रैक्टर के बीच भारी भिड़त हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस मैं सवार पटेल परिवार चारगांव (ठेमी) लगुन लेकर जा रहे थे।तभी सामने से आ रहे टैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों जख्मी हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर घायलो का इलाज किया गया। और बस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
0 Comments