लोकसभा चुनाव के दौरान सरकारी नियमों को दरकिनार करने की मिली सूचना अनुसार

 चुनाव आयोग के नियमों को दरकिनार कर जिला निर्वाचन द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियां 
संपादक हेमराज वश्वकर्मा
 HR Times News  नरसिंहपुर  :-  निर्वाचन कार्यालय द्वारा चुनाव आयोग के नियमों को दरकिनार कर नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा जा रहा है विदित हो कि जिन कर्मचारीयों के रिटायरमेंट 6 माह के अंदर होना है,और जो कर्मचारी शारीरिक रूप से 40%डिसेबल (असमर्थ) है ऐसे कर्मचारियों की भी चुनाव ड्यूटी लगाई गई है!
           सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार चुनाव आयोग के नियमानुसार उक्त दोनों श्रेणियों में आने वाले कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाना था,लेकिन निर्वाचन कार्यालय नरसिंहपुर के सक्षम अधिकारियों द्वारा तानाशाही का रवैया अपनाते हुए ऐसे कर्मचारीयों के चुनाव ड्यूटी के आदेश थमा दिए गए हैं !
                 गौरतलब है कि ऐसे कर्मचारियों के विभागों द्वारा निर्वाचन कार्यालय नरसिंहपुर को पत्र द्वारा सूचित भी किया गया है,  कि ऐसे कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में ना रखा जाए ! बावजूद निर्वाचन कार्यालय नरसिंहपुर के सक्षम अधिकारियों द्वारा उनकी बातों को ठेंगा दिखाया जा रहा है!

          ज्ञातव्य हो कि ऐसे कर्मचारियों द्वारा व्यक्तिगत भी लिखित निवेदन किया जा रहा है,किंतु निर्वाचन कार्यालय नरसिंहपुर के सक्षम अधिकारियों द्वारा उसे कचरे के डब्बे में डाल दिया जा रहा है!
         चुनाव आयोग के नियमों का सीधा उल्लंघन होने के बाद भी जिला निर्वाचन अधिकारी इस और अपना ध्यान आकर्षित नहीं कर रहे हैं, नियम विरुद्ध लगाई गई कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी निरस्त कराई जानी चाहिए!
         स्मरण हो कि लोकसभा चुनाव में अपने जिले में भी दो चरणों में 19 व 26 अप्रैल निर्धारित हैं, यहां विशेष यह है कि निर्वाचन कार्यालय द्वारा कर्मचारियों की ड्युटियां दोनों ही तारीखों में लगा रखी हैं, जबकि सरकारी कर्मचारियों की कमी नहीं है!
        चुनाव आयोग के नियमों का पालन कराना जिला निर्वाचन अधिकारी की प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए !

Post a Comment

0 Comments