नपा प्रशासन क्षेत्र में एक और मामला बेहद चौंकाने वाला सामने
संपादक हेमराज वश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर । 5126 वर्ग किलोमीटर में फैले नरसिंहपुर जिले में जिला प्रशासन जहां निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की बात करता है वही इस जिले के जिला मुख्यालय की नगर पालिका के अंतर्गत रहने वाली एक आदिवासी महिला जिसका पति कोर्ट में ड्राइवर हो महिला आदिवासी हो जिला मुख्यालय पर निवास करती हो उसके घर को दिन दहाड़े दो लोग नगर पालिका के फर्जी कर्मचारी बनकर जेसीबी मशीन से जमीनदोज कर दे, और वह महिला और वह महिला न्याय के लिए पुलिस थाने और नगर पालिका के चक्कर लगाती रहे और प्रशासन के द्वारा किसी तरह की कार्यवाही ना की जाए तो कैसे माने कि जिले में जिला कलेक्टर अपने अधिकारी कर्मचारियों के दम पर निष्पक्ष चुनाव कर लेंगे जब चुनावी समय के दौरान फर्जी कर्मचारी बन गरीब आदिवासियों के आशियाने तोड़े जा रहे हैं और उन पर कार्यवाही के नाम पर निल बट्टा सन्नाटा है तो राम जाने चुनाव का क्या होगा। बीते दिवस महिला द्वारा पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई है कि नगर के दो दबंग लोगो द्वारा खुद को नगर पालिका कर्मचारी बताकर जर्जर भवन कह कर जेसीबी से तोड़ दिया। हालांकि उक्त कार्यवाही के लिये नगर पालिका द्वारा किसी प्रकार कोई आदेश नही दिया और ना ही कोई नगर पालिका अधिकारी मौके पर गया और दबंगो द्वारा स्वंय को नपा इंजीनियर बताकर मकान तोड दिया गया जो कि गलत है । फिलहाल पुलिस ने महिला के शिकायत लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।
हठधर्मिता की हद पार, बगैर नोटिस जेसीबी से थोड़ा मकान
महिला द्वारा पुलिस को दिये गये आवेदन मे बताया गया है कि दो युवक घर पर आये और घर से बाहर निकले के लिये कहा गया मेरे घर से बाहर निकलते ही लोगो द्वारा जेसीबी मशीन से घर तोड़ दिया। पूछा गया कि मकान क्यो तोड़ रहे हो तो उनके द्वारा बताया गया कि उक्त मकान जर्जर है और हम नगर पालिका इंजीनियर है हमारे पास तोड़ने के आदेश है आदेश मांगने पर नही दिखाया गया और मकान तोड़ कर चले गये। उक्त संबंध मे नगर पालिका मे पता किया गया तो पता चला कि इस प्रकार का कोई आदेश नगर पालिका द्वारा जारी नही किया गया है और ना कि उक्त व्यक्ति नगर पालिका कर्मचारी है।
पूरा मामला इस प्रकार
थाना प्रभारी के नाम नरसिंह वार्ड निवासी महिला गीता बाई पति शिवशंकर प्रधान द्वारा आवेदन दिया गया जिसमे उल्लेख किया गया है कि दो युवकों द्वारा स्वंय को नगर पालिका इंजीनियर तथा कर्मचारी बताकर मकान को जेसीबी से तोड़ दिया गया और परिवार को घर से बेघर कर दिया गया । जब उन्हे से नगर पलिका या कोर्ट का आदेश मांगा गया तो उनके द्वारा कोई आदेश नही दिखाया गया। नगर पालिका मे पता करने पर जानकारी मिली की उक्त संबंध मे काई आदेश जारी नही किये गये और ना ही कोई कर्मचारी भेजा गया। मकान तोड़ने के लिये नप प्रशासन द्वारा जेसीबी या कोई अन्य वाहन भी नही भेजा गया। युवकों द्वारा फर्जी कर्मचारी बन कर मकान तोड़ा गया है जो कि गैर कानूनी है।
महिला ने की इन हठधर्मियों पर कार्यवाहीकी मांग
महिला द्वारा पुलिस व नगर पालिका अधिकारी को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की गई है । उक्त प्रकार मे वायरल हुये वीडियो के आधार पर पुलिस को जांच कर दोषियों के विरूद्ध ठोस कार्यवाही की जानी चाहिये जिससे उक्त घटना नगर के अन्य व्यक्तियों के साथ ना हो और कोई परिवार घर टूटने के कारण रोड पर ना आये, गर्मी अभी प्रारंभ ही हुई है यदि परिवार पर ऐसी मुसीबत आती है तो वह पीड़ा पीड़ित परिवार ही समझ सकता है । प्रशासन को चाहिये की दोषियों के विरूद्ध ठोस कार्रवाई कर 420 का मामला कायम किया जाना चाहिये । महिला द्वारा दिये गये आवेदन के बाद प्रशासन द्वारा अभी किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की गई है।
नापा की भूमिका रही संदेश
नरसिंहपुर नगर पालिका की भूमिका इस पूरे मामले में संदेश नजर आ रही है क्योंकि नगर पालिका के नाम पर दो लोगों ने फर्जी तौर पर जाकर एक आदिवासी का घर तोड़ दिया वीडियो में स्पष्ट रूप से यह दिखाई दे रहा है कि वही हुआ खुद को नगर पालिका का इंजीनियर बता रहा है ऐसे में महिला की शिकायत प्राप्त होते ही तुरंत नगर पालिका अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष को मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए खुद उक्त लोगो के खिलाफ फिर दर्ज करानी चाहिए क्योंकि पूरे मामले में नगर पालिका के नाम का दुरुपयोग किया गया है और नगर पालिका के फर्जी नाम का उपयोग कार्य का आदिवासी को प्रताड़ित किया जा रहा है ऐसी स्थिति में नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पालिका को कठोरता कार्रवाई के लिए आगे आना चाहिए जिससे कि निकट भविष्य में किसी को भी ऐसी करने ऐसी घटनाओं को अंजाम देने का साहस ना मिले, और यदि नगर पालिका प्रशासन इस तरह की कार्यवाही नहीं करता है तो निश्चित तौर पर यह माना जाना चाहिए की नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी संलिप्त इस पूरे मामले में है जिसके चलते अपराधी बे खौफ होकर नगर पालिका के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं।
इनका कहना
कार्यवाही के लिये हमारा कोई स्टाफ नही गया और ना ही कोई वाहन हमारे द्वारा भेजा गया । मकान तोड़ने संबंधी कोई ओदश मेरे द्वारा ना ही दिये गये है और ना ही अन्य कहीं से आदेश प्राप्त हुआ है। वीडियो मे जो लोगो उक्त कार्य कर रहे वह गलत है आवेदन प्राप्त होने पर जो भी कार्यवाही उचित होगी वह की जावेगी।
नीलम चौहान
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरसिंहपुर
एक महिला के द्वारा वीडियो स प्रस्तुत कर एक आवेदन दिया गया है जिसमें महिला ने दो लोगों पर फर्जी नगर पालिका अधिकारी बताकर जेसीबी से मकान तोड़ने की शिकायत की है मामले की जांच की जा रही है दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।
गौरव चाटें
थाना प्रभारी कोतवाली
नरसिंहपुर
0 Comments