रोगी कल्याण में विराजमान ऑपरेटर,बनने लगा डॉ. व स्टाफ के लिए गले की फास

शास. जिला अस्पताल में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर अमित ने की चिकित्सक से अभद्रता, बना अफरा तफरी का माहौल
संपादक हेमराज वश्वकर्मा

HR Times News नरसिंहपुर। शासकीय जिला अस्पताल  वैसे तो आए दिन विवादों में घिरी होती है । बताया जा रहा है कि शास.जिला अस्पताल में रोगी कल्याण समिति
पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर अमित दुबे ने की चिकित्सक के साथ अभद्रता की है। जानकारी यह भी मिल रही है कि पिछले दिनों उक्त व्यक्ति ने अपने पिता से झगड़ा कर नशे की हालत में अमित दुबे अस्पताल आया था ।

कंप्यूटर ऑपरेटर ने डॉक्टर को बोले अपशब्द,बना बबाल 

जिला अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर राहुल नेमा जो वर्तमान में आरएमओ का कार्य भी देख रहे हैं, ऑपरेटर ने उनके साथ अपशब्द बोलकर अभद्रता की साथ ही अमित दुबे द्वारा अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर डॉ राहुल नेमा के लिए बुरे शब्द लिखे गए,जब अस्पताल से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला की अमित एक अपराधी किस्म का व्यक्ति है पूर्व में इस पर आपराधिक प्रकरण दर्ज होने पर न्यायलय द्वारा जेल भी हो चुकी है । कुछ दिनों जेल में रहने के उपरांत उच्च न्यायालय से जमानत पर है । परंतु बाबूओ की मिलीभागत से इस अपराधी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है । और प्रतिमाह इसे वेतन दिया जा रहा है ।

 रोगी कल्याण समिति कंप्यूटर ऑपरेटर अमित बना दलाली में कर्णधार 

नर्सो द्वारा बताया गया कि अमित दुबे  को एकाउंटेंट का कार्य दिया गया है ।जिसमें वह कर्मचारियों  से अभद्रता करता है और पैसे की मांग करता है ।दलाली का माध्यम होने के कारण सभी बाबुओ की कृपा अमित दुबे पर बनी है । 

इतना ही नहीं   डॉ. राहुल नेमा द्वारा कोरोना  से लेकर अब तक अपनी सेवाएं बहुत ही सज्जनता पूर्वक नरसिंहपुर वासियों को दी गई है ऐसे चिकित्सक के विरुद्ध अशोभनीय व्यवहार,व टीकाटिप्पणी स्टाफ के लिए स्वीकार योग्य नहीं है । ऐसी स्थिति मे उच्चअधिकारियों में कलेक्टर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन मामले में संज्ञान लेकर कार्यवाही करे ऐसी स्टाफ सहित जन अपेक्षाएं भी है ।

Post a Comment

0 Comments