*आरटीई के तहत अशासकीय विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश के लिए समय सारणी जारी*


 *23 फरवरी से 03 मार्च 2024 तक होगे आवेदन* 
 *07 मार्च को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से होगा स्कूल आवंटन* 


नरसिहपुर:–राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अर्न्तगत गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के ऑनलाइन निःशुल्क प्रवेश के लिए समय सारणी जारी की गई है। 
जिला परियोजना समन्वयक डॉ आर पी चतुर्वेदी ने बताया कि 23 फरवरी से 03 मार्च 2024 तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन और त्रुटि सुधार के लिए विकल्प उपलब्ध रहेगा। ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात आवेदक 24 फरवरी से 05 मार्च 2024 तक पावती डाउनलोड और मूल दस्तावेजों का संबंधित जन शिक्षाकेंद्रों में सत्यापन करा सकेंगे।
 07 मार्च 2024 को पारदर्शी रेंडम पद्धति से ऑनलाइन लॉटरी आयोजित करते हुए आवेदकों को स्कूल का आवंटन किया जायेगा साथ ही चयनित आवेदकों को एस. एम. एस. से भी सूचित किया जाएगा। लॉटरी में चयनित आवेदक 11 मार्च से 19 मार्च 2024 के बीच आवंटन पत्र डाउनलोड करके आवंटित स्कूल में प्रवेश पास कर सकेंगे। प्रवेश लेते समय ही संबंधित प्राइवेट स्कूल द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से एडमिशन रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी। 
द्वितीय चरण में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू की जायेगी और रिक्त सीटों को 21 मार्च 2024 को पोर्टल पर प्रदर्शित किया जायेगा। द्वितीय चरण में 22 से 26 मार्च 2024 तक स्कूलों की चॉइस अपडेट की जा सकेगी। 28 मार्च को द्वितीय चरण की ऑनलाइन लॉटरी द्वारा स्कूलों का आवंटन किया जायेगा। द्वितीय चरण में लॉटरी में चयनित आवेदक 30 मार्च से 05 अप्रैल 2024 के बीच आवंटन पत्र डाउनलोड करके आवंटित स्कूल में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। 
जिला परियोजना समन्वयक डॉ आर पी चतुर्वेदी , ए पी सी श्री समीर त्यागी ने समस्त विकासखंड स्रोत समन्वयक को नियमानुसार पूर्ण पारदर्शी तरीके से नियत समय अवधि में कार्यवाही संपादित करने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments