टट्टा पुल से बरमान तक 35 किमी मैराथन का कार्यक्रम संपन्न कोच मनीष कटारे

नर्सिंग नशा मुक्ति के संदेश को युवाओं तक पहुंचाने हुआ, मैराथन का आयोजन
संपादक हेमराज विश्वकर्मा

HR Times News नरसिंहपुर *-  फिजिकल फील्ड एंड एकेडमी नरसिंहपुर द्वारा नशा से होने वाले नुकसान से युवाओं को जागरूक करने के नरसिंहपुर  के टट्टा पुल से बरमान तक 35 किमी मैराथन का आयोजन किया, जिसमे वरिष्ठ समाजसेवी कोच मनीष कटारे भाजयुमो नगर अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव व मंडल महामंत्री अंकित खत्री ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमे युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, उक्त अवसर पर भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष शिवम ने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति प्रोत्साहन व युवाओं को स्वस्थ्य रखने की प्रेरणा देने का कार्य करेगा,आप सभी का यह  प्रयास युवाओं को नशा से होने वाले नुकसान की जानकारी देने में बड़ी भूमिका निभाएगा, कार्यक्रम का संचालन  आनंद पटैल ने किया ।
कार्यक्रम में उपस्थित रामप्रताप सिंह राजपूत, अनुपम शर्मा,सत्यम जाट,पंकज मेहरा जी का कार्यक्रम का विशेष योगदान रहा..!!

Post a Comment

0 Comments