परिचय पत्र वितरण एवं संगठन विस्तार पर की गई गहन चर्चा गोटेगांव ब्लॉक

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक संपन्न हेमराज जी 

संवाददाता देवराज
HR Times News नरसिंहपुर    गत् दिवस मध्य-प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के कर्णधार श्री शलभ भदौरिया जी, अली जी, एवं नवनीत कबरा जी के नेतृत्व में जिले में गोटेगांव ब्लॉक में परिचय पत्र वितरण एवं संगठन विस्तार को लेकर बैठक का आयोजन पंचायत भवन करकबेल में किया गया, जिसमें क्षेत्र के सभी पत्रकार साथी एवं संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मंच संचालन अंकित शुक्ला द्वारा किया गया जिले के मुख्य पदाधिकारी जिला अध्यक्ष हेमराज विश्वकर्मा जी एवं श्रीमती रश्मि दुबे और सतीश विश्वकर्मा, एवं मनीष साहू मुख्य अतिथि रहे अतिथियों के स्वागत उपरांत सभी साथियों को अतिथियों द्वारा परिचय पत्र एवं फूलमाला और तिलक लगाकर सभी का संगठन में स्वागत किया गया तत्पश्चात उद्बोधन में सभी मुख्य अतिथियों ने उद्बोधन दिए और संगठन के बिस्तार पर गहन चर्चा की गई साथ ही गोटेगांव ब्लॉक में जिन साथियों को ब्लॉक  एवं नगर की जिम्मेदारियां दी है ।
सभी साथियों ने अपने उद्बोधन में जिम्मेदारी उठाने का बीड़ा भी लिया है और उद्बोधन में कहा कि अपनी अपनी जिम्मेदारियां निभाने की पूर्ण कोशिश रहेगी । अंततः बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने नव नियुक्त पदाधिकारी को बधाइयां देते हुए बैठक का समापन किया बैठक में उपस्थित पत्रकार साथी हरिराम विश्वकर्मा, संजय साहू,राजीव दुबे, देवेंद्र बुनकर, सुरेंद्र चौबे, संतोष पाटकर, संजय जैन, रूद्रेश बुनकर, देवराज, सुजीत जैन बृजेश नेमा एवं योगेश नेमा सहित की गरिमामय उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments