भक्तों का जत्था,छींद दादा दरबार के लिए पैदल रवाना ,शनिवार को होगा भंडारा

पांचवें वर्ष छिंदधाम यात्रा, युवाओं का जत्था रवाना
संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट

HR Times News नरसिंहपुर - सालीचौका  -आज नगर से युवाओं का एक हुजूम छिंदधाम यात्रा के पांचवें वर्ष के रूप में अपने दो साथियों स्व.जमुना प्रसाद साहू एवं स्व.ऋषभ चौकसे की स्मृति में छिंद यात्रा हेतु निकला।उक्त यात्रा में साथियों ने सभी का तिलक एवं पूजन कर सम्मान किया साथ ही उक्त यात्रा नगर के भगवान श्रीराम जानकी व श्रीहनुमान महराज मंदिर प्रांगण से शुरू होती हुई राधाकृष्ण मंदिर होती हुई कपड़ा बाजार से सब्जी बाजार गुड़ बाजार होती हुई पोडार चौराहा के श्रीहनुमान मडिया पर उक्त लोगों ने अपना पूजन कर पुनः यात्रा का प्रारंभ किया।आगे चलकर यात्रा विश्राम करेगी जिसमें में स्वल्पाहार की व्यवस्था बनाकर के चौकसे परिवार के द्वारा की जा रही है।
                                   उक्त यात्रा में शामिल शिवम राय, रितिक राय,अपित वर्मा, महेंद्र वर्मा,बाल किशन साहू, देवराज पटेल, सतीश वर्मा, दीपक वर्मा, अनिल वर्मा, पप्पू पटेल, मोहित ठाकुर, राजा प्रजापति, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे,इस आयोजन में युवा लगातार पांचवें वर्ष उपयुक्त यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। वहीं दादा दरबार पैदल जा रहा भक्तों का यह जत्था शनिवार को छींद दरवार पहुंचेगा पूजन अर्चन बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा,
जिसमें क्षेत्र के तमाम गणमान्य जनों एवं वरिष्ठ जनों के द्वारा सहयोग और समर्पण किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments