फोटोग्राफी की दुनिया में मशहूर छोटू के जन्मोत्सव पर लगा चाहतों का ताता

सनातनी रीति रिवाज से मिलन समिति ने मनाया छोटू का जन्मोत्सव 
आज मिलन समिति सदस्यों एवं पदाधिकारी द्वारा सनातनी जन्मदिवस का शुभारंभ किया गया जिसमें संरक्षक एसके चतुर्वेदी अध्यक्ष संजय राय, गोपालपुरी गोस्वामी,दीपक रामावत, बिरजू जाटव के तत्वाधान में फोटोग्राफी के बेताज बादशाह छोटू पटेल का सनातन धर्म अनुसार जन्मोत्सव मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि लक्ष्मण वैष्णव कुंज बिहारी यादव बुद्ध प्रकाश विश्वकर्मा देवराज अहिरवार एवं मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष हेमराज विश्वकर्मा सहित उपस्थित रहे । सभी ने छोटू के जन्मोत्सव पर अपने अपने उद्बोधन दिए समिति के संरक्षक ने कहा कि जन्मोत्सव विधिपूर्वक मनाने से आयु एवं आरोग्य की वृद्धि होती है, जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। 

वही मुख्य अतिथि श्री वैष्णव जी ने अपने विचारों में सनातन धर्म को समाहित करते हुए जन्म उत्सव सनातनी विचारधारा के आधार पर अपने उद्बोधन दिए कि जन्मदिन पर पूजा, होमादि के अतिरिक्त शास्त्रकारों ने विशेष नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं । उन्हें सावधानीपूर्वक करने से अरिष्ट की शांति और दीर्घायु की प्राप्ति होती है। सनातन परम्परा अनुसार जन्मदिन के शुभ अवसर पर दीप जलाएं ताकि छोटू पटेल के आगे का जीवन मंगलमय रहे। 40 वर्ष की आयु पूर्ण हो चुकी हो, उतने ही दीपक भगवान के सामने जलाएं, इससे वर्ष भर अनिष्टों से रक्षा होती है। जन्मदिन के दिन जितने वर्ष पूर्ण हो चुके हों, उनकी संख्या में छोटे दीए आप सभी जलाएं और आने वाले वर्ष की मंगलकामना के लिए एक बड़ा दीपक जलाना चाहिए। एवं 40 जन्मदिन पर थोड़े-से चावल लेकर उन्हें हल्दी, कुमकुम, के तिलक से रंगकर सभी प्रबुद्ध जनों ने फोटोग्राफी के बादशाह छोटू का मुंह मीठा कराया । 41 वें वर्ष की शुरुआत के प्रतीक रूप एक बड़ा दीया जलाया ।

Post a Comment

0 Comments