ड्राइवर को होती थी ,परेशानी मनमानी तरीके से बनाए गए, मालवाहक ट्रक
संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट
HR Times News नरसिंहपुर -गाडरवारा -इस हफ्ते में मौसम की इस समय की नजाकत यह है कि शीतलहर बादल बूंदाबांदी कोहरा की मार जिसके कारण से दूर तक देख पाना मुश्किल है। सोमवार अल सुबह सुबह पिपरिया से गाडरवारा हाइवे 22 पर पुल पर नादनेर के पास 10चका ट्रक नदी में जा गिरा ,जिसकी सूचना रहवासी व राहगीरो द्वारा प्रशासन को दी गई। देखा जाए तो
ऐसे में पुल पर रेलिंग नही बनी नादनेर पुल जो कि कई साल पुराना बना हुआ है उसके दोनों तरफ रेलिंग भी नहीं लगी हुई,
इस कारण ड्राइवर को समझ में नहीं आया की रेलिंग से नीचे वहां जा गिरा है या सड़क पर ही चल रहा है ऐसे में नीचे जा गिरा।
हम बता दें कि लगातार कई वर्षों से उक्त नदी के पुल पर रेलिंग विहीन पुल बना हुआ है जिस कारण से कई वाहन वहां गिर चुके हैं।पूर्व में भी यहां एक मोटरसाइकिल चालक ट्रक से टकरा गया था और मोटरसाइकिल नदी में जा गिरी थी।
लेकिन जिम्मेदारों को स्टेट हाईवे नंबर 22 की इन सड़कों का जरा भी ध्यान नहीं है।
एक तरफ जहां यह स्टेट हाईवे की सड़क बहुत सकरी है जो डबल चौड़ी होना चाहिए।वहीं दूसरी तरफ कई जगह पुल पुलिया रेलिंग विहीन और दिशा निर्देशों सड़क संकेतकों का अभाव भी है जो इस हाइवे पर देखा जा सकता है।
रोजाना हो रहे हादसे
ऐसे में रोजाना यहां हादसे हो रहे हैं। घटना सुबह सुबह की बताई जा रही है।अधिकारियों को चाहिए कि उक्त हाइवे का एक बार घटना स्थलों (ब्लैक स्पॉट) चिन्हित किया जाना चाहिये।गनीमत यह रही के उक्त में ज्यादा जान माल की क्षति नहीं हुई।
0 Comments