पेंशन पखवाड़ा का किया गया आयोजन स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शैलेंद्र राय
HR Times News नरसिंहपुर :- गत दिवस भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पैंशन पखवाड़े का आयोजन ब्रांच मैनेजर शैलेन्द्र राय द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें पेंशनरों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पेंशनर साथी माह अक्टूबर में अपना-अपना जीवन प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से बैंक में जमा करे, एवं शेष पेंशनर साथियों के लिए नवम्बर माह की 1 तारीख से 3 दिवसीय शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमे जीवन प्रमाण पत्र जमा कराए जाएंगे।इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष एस के चतुर्वेदी मप्र पेंशनर्स समाज,अध्यक्ष शिव कुमार मप्र पेंशनर्स समाज, विजय दुबे सचिव, लेखराम विश्वकर्मा, आर, डी, साहू, रमेश साहू, घनश्याम कुरील, नारायण साहू सहित सभी पेंशनर साथियों व पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।
0 Comments