मां भवानी के सुप्रसिद्ध सदर मंदिर की अनुकृति देखें भक्तजन विपतपुरा दुर्गा उत्सव समिति

 शिवशक्ति दुर्गा उत्सव समिति विपतपुरा,सजा मां आदिशक्ति जगदंबा का दरबार,"भक्तों का ताता"
संपादक हेमराज विश्वकर्मा

HR Times News नरसिंहपुर   शारदेय नवरात्र पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शिव शक्ति दुर्गा उत्सव समिति मेंन रोड विपतपुरा द्वारा निर्णय लिया गया कि मां भवानी के सुप्रसिद्ध मंदिर "सदरमंदिर" की अनुकृति तैयार की है जिसमें नौ दिनों तक महाआरती और भक्तों के कार्यक्रम भी आयोजित हो सकेंगे। पंचमी में श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से लोगों को पैर रखने की जगह नहीं मिलती जैसे ही समिति के ध्यान में यह बात आई तुरंत ध्यान रखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई ।और  प्रतीक्षारत श्रद्धालुओं से भी आग्रह किया कि जूते चप्पल बाहर उतरकर प्रवेश करें और यह भी ध्यान रखें कि दर्शन करते समय प्रतीक्षारत श्रद्धालुओं को भी मौका प्रदान करना है । देखने में आ रहा है कि लोग सेल्फी लेने और वीडियो बनाने के चक्कर में बहुत देर तक खड़े रहते हैं जिससे वृद्ध और बीमार श्रद्धालु जो आस्था व भक्ति के साथ माता रानी के चरणों में हाजिरी लगाने आते हैं उन्हें तकलीफ का सामना करना पड़ता है । 
         
शिवशक्ति दुर्गा उत्सव समिति द्वारा की गई व्यवस्थाएं

समिति द्वारा व्यवस्थाएं तो  लागू की गई है लेकिन श्रद्धालुओं के सहयोग के बगैर व्यवस्था सुचारू रूप से चला पाना संभव नहीं हो रहा है समिति मैं विराजमान मातारानी के दरबार में भक्त सच्चे मन से अर्जी लगते है तो माता उनकी मनोकामना पूर्ण करती है समिति द्वारा बताया गया है कि इस वर्ष मां भवानी की सुप्रसिद्ध अनुकृति के साथ आप सभी को अनुपम झांकी एवं चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का कार्यक्रम भी दिखाया जाएगा एवं  कुछ अन्य विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे । अंतः नवरात्र पर्व पर आप सभी से एक बार विपतपुरा समिति हमारे मंडल में पधारने का सभी से आग्रह किया है कि विभिन्न कार्यक्रमों का भरपूर आनंद उठाएं ।

Post a Comment

0 Comments