ग्राम आडेगाव कला में रोड नही तो वोट नही के लगे नारे

ग्राम आडेगाव कला में रोड नही तो वोट नही के लगे नारे,जल्द करेंगे ग्रामीण पैदल यात्रा सड़क बनाओ वोट पाओ

संपादक हेमराज विश्वकर्मा

संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट

HR Times News  नरसिंहपुर गाडरवारा :- विधानसभा 121के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों में रोड नहीं तो वोट नहीं के नारों के साथ ही ग्रामीणों में जागरूकता फैलती जा रही है। आज ऐसी ही एक बैठक ग्राम आड़ेगांव कला के मंदिर में बैठक आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम के युवाओं एवं नागरिकों ने भाग लेकर अपने आप एकजुट करते हुये।
एक रैली का आयोजन करने का मन बनाया है जो की ग्राम आड़ेगांव से लेकर पोडार होते हुए सालीचौका चौराहा तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी यात्रा पैदल यात्रा उक्त लोग करेंगे।
तथा आसपास के नागरिकों को भी जागरूक करेंगे क्योंकि लगातार कई वर्षों से स्टेट हाईवे नंबर 22 सालीचौका चौराहा से लेकर पोडार,आड़ेगांव कला डूंगरिया,ढिंगसरा,अजन्दा, देतपोन,खैरी,धनोरा,आदि ग्रामो तक की 18 से 20 किलोमीटर लंबी सड़क खराब है। जिसमें पैदल चलना भी मुश्किल है वाहनों में लगातार कई सालों से टूट फूट हो रही है।
इसके बावजूद भी शासन प्रशासन और जिम्मेदारों ने कभी इस तरफ ध्यान नहीं दिया इसके लिए अब ग्राम के नागरिकों ने एक संगठन बनाया है और उक्त संगठन के माध्यम से रोड नहीं तो वोट नहीं की मुहिम को सक्रिय किया जा रहा है।
और उक्त मांग पर सभी एकजुट होकर आगे बढ़ रहे हैं ग्राम के ही युवाओं के साथ वहां के तमाम नागरिक भी एकजुट होकर आगामी समय में एक बड़ी रैली का आयोजन कर स्टेट हाईवे नंबर 22 तक पैदल यात्रा करेंगे।

Post a Comment

0 Comments