अच्छे समाज व अच्छे राष्ट्र निर्माण के लिए क्या-क्या गुणवत्ता होना आवश्यक हैपं महात्मा गांधी विश्वविद्यालय करेली ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन
नरसिंहपुर गत दिवस महात्मा गांधी महाविद्यालय करेली में ऑल इंडिया आइडल टीचर्स एसोसिएशन आइटा द्वारा एक मुहिम के तहत प्रोग्राम रखा गया। जिसमें जिले के स्कूलों के प्राचार्य एवं शिक्षकों की गौरवमयी उपस्थिति रही और महाविद्यालय के प्राचार्य श्री यू एस परमार महोदय एवं आर्ट विभाग के प्रभारी ए के वाजपेई महोदय द्वारा भाषण दिए गए और दिल्ली से आए हमारे मुख्य अतिथि इनामुर रहमान साहब द्वारा अपने भाषण में यह बताया गया कि ,एक अच्छे शिक्षा या आदर्श शिक्षक के अंदर क्या-क्या गुणवत्ता होना चाहिए ? एक अच्छे समाज का और अच्छे राष्ट्र का निर्माण करने के लिए शिक्षक क्या-क्या कर सकते हैं? उक्त बिंदुओं पर हमारे मुख्य अतिथियों द्वारा प्रकाश डाला गया ।जिससे सभी शिक्षक गण बहुत प्रभावित हुए एवं उन्हें अपने शिक्षक होने पर गर्भ महसूस हुआ ।आज हमारे देश में ऐसे कार्यक्रमों का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि शिक्षा के साथ-साथ हमारे विद्यार्थियों में ,हमारे देश के लिए अच्छे संस्कार एक अच्छे मानव जीवन का तरीका हमारे विद्यार्थियों में आना बहुत जरूरी है ।सभी अतिथियों ने अपने भाषण में उत्कृष्ट समाज का निर्माण और एक आदर्श शिक्षक बनने की गुणवत्ताओं पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए सभी शिक्षकों को इंस्पायर किया ।हम सभी अतिथियों की गौरवमयी उपस्थिति का शुक्रिया अदा करते हैं।
0 Comments