आम , अमरूद ,नीम ,तुलसी के 21 पौधो का किया पौधारोपण



वन स्टेप जन कल्याण समिति की बैठक संपन्न

संपादक हेमराज विश्वकर्मा

संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट

HR Times News  नरसिंहपुर गाडरवारा :- वीते दिवस स्थानीय समिति द्वारा शारदा माता आश्रम केरपानी में जन अभियान परिषद के ब्लॉक नरसिंहपुर के  मेंटर शशिकांत मिश्रा के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया  एवं  पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सभी साथियों के द्वारा शारदा माता आश्रम केरपानी पर पौधों का रोपण किया गया। 
 जिसमें कुछ वृक्ष फलदार पौधे थे एवं कुछ औषधीय पौधे जैसे  आम , अमरूद ,नीम ,तुलसी के 21 पौधो का रोपण किया गया ।  पौधारोपण करने के बाद यह दायित्व भी बनता है कि पौधों की सुरक्षा करना भी हमारा उद्देश्य है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते शारदा माता आश्रम केरपानी पर  हमारी टीम ने   पौधों को लगाया एवं पर्यावरण संरक्षण रखने का संकल्प लिया एवं हमारी समिति ने ये सुनिश्चित किया कि प्रत्येक माह के विशेष दिवस सुरक्षित स्थान कुछ  पौधों का रोपण करेंगें। इसमें श्री शशिकांत मिश्रा, नितिन लखेरा,आरती रैकवार , देवकी जाटव ,प्रीति शुक्ला, दीपक मेहरा ,विपलेश जाटव ,जितेंद्र पटेल,आज़ाद मेहरा,कविता कौरव, कविता चौधरी सम्मिलित हुए।

Post a Comment

0 Comments