अतिक्रमण करने वाले को ना दी जाए मोहलत, उखाड़ फेंकना चाहिए अतिक्रमण
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर : यूं तो वर्षों से अतिक्रमणकारियों द्वारा शहर से लगे ग्रामों में अतिक्रमण करते चले आ रहे हैं चाहे ग्राम पंचायत की भूमि हो या राजस्व विभाग की भूमि हूं या फिर 4 लाइन की इन भूमि माफिया वर्ग को जिलेभर में प्रशासन का खौफ न होने के कारण यह भूमाफिया जहां देखो वहां शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर लेते हैं और स्थानीय प्रशासन मुंह ताकता रहता है ?
विपतपुरा मगरधा चौराहा पर धड़ल्ले से हो रहा अतिक्रमण
ग्राम पंचायत रौसरा एन एच 26 जो फोर लाइन की भूमि है और जिसे मगरधा चौराहा कहा जाता है उसे पर एक राजस्व विभाग से रिटायर्ड अधिकारी ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करना प्रारंभ कर दिया है इस खबर को प्रशासन का उद्देश्य शासन को अवगत कराना है ताकि इस भूमाफिया के हौसले बुलंद ना होकर पस्त हो और और शासन की भूमि जनहित के काम तब तक आती रहे जब तक शासन को उसे भूमि की आवश्यकता नहीं पड़ती है यदि कोई भूमाफिया व्यक्तिगत उस भूमि पर कब्जा करता है तो क्षेत्रीय आवाम को भी आपत्ति होती है लेकिन सामने आने से कतराता है।
उक्त भूमि फोर लाइन के सड़क किनारे पर है जिस पर असंगठित फूटपाती छोटे व्यापारी सब्जी की दुकान तो कहीं चाय की दुकान लगाते थे और यह भूमि क्षेत्रीय आवाम को घूमने फिरने के काम आई थी लेकिन रिटायर्ड धन सिंह प्रजापति ने हैट्रिक मारकर उस भूमि पर अपना स्थाई टीनसेट बनना प्रारंभ कर दिया है जिसमें लोहे की गार्डर स्थाई तौर पर गड़ा दी गई है और ईंटें भी वहां पर आ चुकी हैं उक्त भूमि पर यदि अतिक्रमण पूर्ण हो गया तो प्रशासनिक अमले को भी भविष्य में यह भूमि अतिक्रमण मुक्त करना बामुश्किल हो जाएगी
हम बता दें कि यह अतिक्रमण विपतपुरा निवासी मां भवानी किराना और जनरल स्टोर मगरधाचौराहे पर स्थित है उनके परिवार से रिटायर्ड अधिकारी ही भूमि पर अतिक्रमण कर रहे हैं ।
इनकी दबंगता के चलते गरीबों की दुकानों को हटाकर उक्त भूमि पर स्थाई तीन सेट से कब्जा किया जा रहा है जो की एन एच 26 से विपतपुरा होते हुए अंडर ब्रिज से यह रोड इंजीनियर चौराहे को टच करती है ।
गरीबों की दुकान हटाकर दबंगता से किया जा रहा कब्जा
बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति ज्ञानचंद से काम नहीं है राजस्व विभाग में नौकरी क्या कर ली यह गरीबों की रोजी-रोटी छीनकर अपने धनवल के चक्कर में किसी को तवज्जो नहीं देते ऐसे धनपिपाशु की दबंगता को यदि प्रशासनिक अमले ने समय रहते ध्यान नहीं दिया तो इनके द्वारा पूर्णता कब्जा कर लिया जाएगा फिर प्रशासनिक अमल को भी भूमि मुक्त करना बेहद मुश्किल होगा इसलिए जन चर्चा है कि इनका कब्जा तुरंत हटाना चाहिए जिससे उनके हौसले पस्त हो सके ।
0 Comments