10 वर्षों से विकास की आस में बैठी विधानसभा नरसिंहपुर की आवाम, क्या केंद्रीय मंत्री व पर्यटन मंत्री बचा सकेंगे अपनी साख
HR Times News नरसिंहपुर :- विधानसभा चुनाव का विगुल पूरे प्रदेश में फूका जा चुका है जिसके चलते हर विधानसभा में प्रत्याशियों द्वारा जोराजमाइश अपने चरम पर है, प्रत्याशी अपनी भावी योजनाओं से मतदाताओं को अवगत कराते हुए उन्हें वोट करने आग्रह करते दिख रहे हैं आज हम बात करेंगे नरसिंहपुर विधनसभा की जहा से भाजपा ने अपने केंद्रीय मंत्री व पर्यटन मंत्री एवं दबंग कद्दावर दमोह सांसद को चुनाव मैदान में उतारा है परंतु क्या परिवार की आपराधिक पृष्ठभूमि उनकी जीत में रोड़ा नहीं बनेगी ?
उल्लेखनीय है कि विगत दो सत्रों से भाजपा प्रत्याशी पहलाद सिंह पटेल के ही अनुज जालम सिंह पटेल नरसिंहपुर से विधायक रहे है परंतु विकास के नाम पर उनके कार्यकाल की रिपोर्टकार्ड में शून्य ही लिखा है । हम हर दिन नगर के अलग-अलग क्षेत्र की समीक्षा करेंगे, मतदाताओं से बातचीत करके इसी श्रृंखला में आज हम बात करेंगे नगर के हृदय स्थल में बसे सबसे बड़े साप्ताहिक बाजार जो की इतवारा बाजार के नाम से मशहूर है जो की पूर्व जन प्रतिनिधि की अपेक्षा की मार से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। पिछले 10 वर्षों के अपने कार्यकाल में पूर्व विधायक जालम सिंह पटेल द्वारा इस साप्ताहिक बाजार की शुद् तक नहीं ली गई । इसी तरह साप्ताहिक बाजार से नगर पालिका प्रशासन को प्रति सप्ताह अच्छी खासी आय होती है और यदि आकलन किया जाए तो पिछले 10 वर्षों का तो लाखो की राशि जमा हो चुकी होगी परंतु पूर्व विधायक जी ने इस और कभी अपना ध्यान आकर्षित नहीं किया, यदि वह चाहते तो सिर्फ बाजार के टैक्स की आय से ही उसकी काया कल्प कर सकते थे । वह नगर पालिका की उक्त राशि जो टैक्स के रूप में जमा हो रही थी, उक्त राशि के द्वारा बाजार ही नहीं बल्कि नगर की दूसरी जगहों पर भी विकास कार्य में उपयोग हो सकती थी जहा पूर्व विधायक द्वारा सघन जनसंपर्क के जरिए अपने अग्रज भाजपा प्रत्याशी पहलाद सिंह पटेल के पक्ष में वोट करने की अपील करते दिख रहे है वही पूर्व विधायक का जनसंपर्क जनचर्चा का (केंद्र) विषय बन चुका है कि वह अपने 10 वर्ष के कार्यकाल की किस उपलब्धि के आधार पर भाजपा प्रत्याशी के लिए जनता से वोट मांग रहे हैं? वही भाजपा प्रत्याशी पहलाद सिंह पटेल अभी तक प्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं से रूबारु नही हुए है और उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहां है कि नरसिंहपुर का विकास चरम पर है अब ये बात दबी जबान में जनचर्चा का विषय बनी हुई है नरसिंहपुर में किसका कब और कितना विकास हुआ जनता दबी जवान में यह भी कह रही है कि अभी जब हेलीकॉप्टर से नीचे नहीं उतर पा रहे हैं रहे है तो आगे कहां मिलेंगे ।
0 Comments