नवरात्रि के पावन अवसर पर माता रानी के मंदिरों में भक्तों की भक्ति का अपार ताता

*51 घट कलश ज्वारे का आज हुआ सामूहिक विसर्जन*
 संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट
HR Times News नरसिंहपुर  :- सालीचौका क्षेत्र में नो दिवसीय नवरात्रि के पावन अवसर पर माता रानी के मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़ देखी गई। दूसरी और लोगों ने मंदिरों के अलावा घर पर माता रानी के जवारे कलश की स्थापना की सालीचौका के समीपस्थ ग्राम आड़ेगांव कला में ज्वारे घट कलश स्थापना की इसके उपरांत आज सामूहिक रूप से अहिरवार समाज के समस्त जनों ने उपस्थित होकर जवारे विसर्जन में अपनी सामूहिक सहभागिता प्रदान की। सालीचौका नगर में भी माता रानी के नो दिवसीय पूर्ण होने के बाद सुबह से शाम तक ज्वारे विसर्जन का सिलसिला जारी रहा है और यह विसर्जन हरियाली ज्वारे का पावन त्यौहार पूर्णिमा तक चलता रहेगा। आज के जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामों से नागरिक उपस्थित हुए,महिला बच्चों बुजुर्गों,युवाओं,सभी ने उक्त कार्यक्रम में भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments