स्वच्छता दिवस पर मनाई गांधी जयंती ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्य संस्कार भवन
HR Times News नरसिंहपुर :- अंतर्राष्ट्रीय संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्य संस्कार भवन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नरसिंहपुर के तत्वावधान में गांधी जयंती के उपलक्ष में क्षेत्रीय संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी जी ने महात्मा गांधी जयंती पर उनको याद करते हुए कहा कि गांधी जी ने कहा था कि स्वच्छता के साथ ही राम राज्य की परिकल्पना साकार हो सकती है । इसी प्रकार बेहद के बापू परमपिता परमात्मा शिव बाबा अभी हम आत्माओं को कहते हैं कि तन की स्वच्छता के साथ-साथ मन की स्वच्छता भी धारण करो तो पुनः धरती पर राम राज्य का निर्माण होगा।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी जानकी दीदी ब्रह्मा कुमारी रश्मि दीदी सहित संस्थान के अन्य भाई बहिनों के द्वारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
0 Comments