1अक्टूबर 2023 को श्रमदान करके स्वच्छता अभियान के तहत आस-पास के सामुदायिक भवन,पंचायत भवन,चौपालों सार्वजनिक नलों जैसे सार्वजनिक जगहों को साफ-स्वच्छ रखने की अपील
HR Times News नरसिंहपुर :- स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्था प्राचार्य के मार्गदर्शन में छात्रा इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।भारत सरकार के देशव्यापी आह्वान पर यह कार्यक्रम "स्वच्छता ही सेवा है।" अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में स्वयंसेवक विद्यार्थियों ने 1अक्टूबर2023 को प्रात:1 घंटे का श्रमदान करके स्वच्छता अभियान चलाया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का संदेश देते हुए । सभी उपस्थित नागरिकों से अपील की है कि आस-पास के सामुदायिक भवन,पंचायत भवन,चौपालों सार्वजनिक नलों जैसे सार्वजनिक जगहों को साफ-स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो. ज्योत्स्ना झारिया,सह-प्रभारी डॉ.रानी कुमारी, राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई सह-प्रभारी डॉ.नरेशकुमार नेमा, रासेयो पूर्व मीडिया प्रभारी दीपक मेहरा एवं दलनायिक अभिलाषा प्रजापति, कनिष्क स्वयंसेविका श्रुति गुप्ता, साक्षी पाटकार, रौशनी चौधरी,रशिका चौरसिया, शिखा वर्मा,आकांक्षा मेहरा, सुहानी मेहरा, श्रद्धा गौंड,श्रीयांशी मिश्रा, कृष्णा जाटव, दिव्या साहू,उमा पटैल,अंजना जाटव,काजल चौधरी,अंजना यादव,रश्मि चौधरी, ख़ुशी ढिमोले,महक मेहरा , लक्ष्मी प्रजापति, अफसाना बानो , नंदनी ठाकुर , सुभी बैरागी आदि स्वयंसेविकाओं द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं गार्डन की सफाई कर "स्वच्छता के लिए एक घंटे का श्रमदान " किया गया एवं श्रमदान कर महाविद्यालय एवं नगर के नागरिकों को स्वच्छता का संदेह देकर नगर को स्वच्छ रखने की अपील की।
0 Comments