स्वच्छता दिवस पर भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने किया शपथग्रहण कार्यक्रम, "एन के नरवरिया"
HR Times News नरसिंहपुर :- भारतीय जीवन बीमा निगम में स्वच्छता दिवस पर देश के मुखिया के अभियान में शाखा के सभी अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर एकत्रित होकर संदेश दिया गया कि। एल आई सी शाखा कार्यालय मे स्वच्छता को लेकर आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम मनाया उक्त कार्यक्रम में शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक श्री सुखदान जी द्वारा सभी शाखा के कर्मचारी अधिकारियों को शपथ दिलाई गई । शपथ में सभी ने यह संकल्प लिया कि अपनी शाखा अपने शहर और अपने गांवों को स्वच्छ बनाने का प्रयास करेंगे । एवं स्वच्छ बनाने के लिए अपने एजेंटों सहित अन्य दूसरे लोगों को भी प्रेरित करेंगे ।
बताया जा रहा है कि उक्त कार्यक्रम ब्रांच मैनेजर के तत्वाधान में रखा गया मौके पर मध्य क्षेत्रीय इकाई भोपाल अध्यक्ष एन के नरवरिया सहित संगठन के मुख्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे ।
0 Comments