जन सेवा मित्रों के द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान*
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर :- करेली ब्लॉक में 1अक्टूबर को जन सेवा मित्रों ने "स्वच्छता ही सेवा अभियान" कार्यक्रम बरमान कला (बरमान घाट) में आदरणीय सीएम फेलो आयुष पंडा सर जी के सानिध्य एवं नेतृत्व में किया | इस कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ दीपक कुमार,ब्लॉक तहसीलदार श्री निर्मल पटले ,जनपद सीईओ प्रतिभा परते,जिला कोर्डिनेटर स्वच्छ भारत अभियान श्री राजेश तिवारी,जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री जय नारायण शर्मा, ब्लॉक समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन वैशाली ठाकुर, सहायक ग्रेड 3 श्री कैलाश दुबे जी,चंद्र प्रकाश आरते,राहुल डोले उपयंत्री, हरिशंकर बरौनिया, ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद माधवी पाठक, परामर्शदाता दुर्गेश कुमार गुमास्था, आजीविका मिशन जिला समन्वयक श्री ज्वाला सिंह और अन्य विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में बरमान घाट के आसपास परिसर में साफ सफाई की और अपशिष्ट कूड़े कचरे को एकत्रित कर उचित स्थान पर उसका निपटान किया गया। स्वच्छता अभियान हर वर्ष संपूर्ण देश में हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिशा-निर्देश के माध्यम से सभी के द्वारा "श्रमदान" करके स्वच्छ भारत बनाने का एक महत्वपूर्ण अभियान है जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर को संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में जन सेवा मित्र ब्लॉक करेली द्वारा "स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत" की थीम पर सुंदर और आकर्षित रंगोली डाली गई, जिसके माध्यम से सभी लोगों को स्वच्छता का संदेश देने का प्रयास किया गया। इस अभियान में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारी, जन सेवा मित्र और जनसामान्य लोगों के द्वारा *स्वच्छता ही सेवा है* की शपथ ली गई जिसमें जनसेवा मित्र ब्लॉक कॉर्डिनेटर वैभव पाटकर एवं सिमरन कौरव ,देवेंद्र पटेल,अजय लोधी,विवेक कौरव, निकिता तिवारी, रजनी काछी, दीक्षा चौहान, दुर्गा सोनी ,आरती मेहरा ,अमित चौधरी,शिवम जाटव,मनीष सोनी ,पीयूष चौहान ,निशा रघुवंशी, गोविंद साहू ,गोविंद ताम्रकार, अंकित ढिमोले, शांतनु अग्रवाल ,बलराम जाटव, वीरेंद्र धानक, खुशी पटवा, मनीषा पटेल, मुस्कान सोनी आदि जन सेवा मित्रों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।
0 Comments