विधानसभा टिकट को लेकर लगातार प्रत्याशियों पर प्रत्याशी भर रहे हुंकार
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर :- वैसे तो जिले में चार विधानसभा हैं लेकिन जिले की मुख्य विधानसभा नरसिंहपुर हमेशा चर्चा में रही है । और सत्तारूढ़ पार्टी में टिकट को लेकर अपने अपने स्तर से हुंकार भरने वालों की भरमार देखने मिल रही है अभी-अभी विधानसभा में दो और नए नाम उभरकर चर्चा में आए हैं । कि विधानसभा क्षेत्र में लोकल फार वोकल का नारा लगाने वाली पार्टी भी प्रवासी प्रत्याशी लगातार चुनती रहेगी तो ऐसी स्थिति में लोकल फार वोकल ही होगा, यहां पर पार्टी से चूक ना हो इस ओर फिक्र किया जाए । स्थानीय लोगों के हर बार कई नामों की चर्चा चुनाव के समय होती है, नाम पैनल बनकर भाजपा चुनाव समिति को भेजे जाते हैं, परंतु हर बार वर्तमान विधायक का नाम ही अंत में तय होता है, इस बार स्थानीय प्रत्याशीयों की मांग जोर पकड़ चुकी हैं। योग्य लोगों को प्रत्याशी बनाए जाने के लिए उनके समर्थकों एवं जनता में दो नए नाम उभरे हुए हैं । सिलसिले बार नरसिंहपुर शहर से अजय पटेल (लोधी ) जो नगरपालिका से दो बार के पार्षद हैं। इस परिवार का पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री उमाभारती के बेहद करीबी व पारिवारिक रिश्ता रहा है, इनके पिता स्व.छतर सिंह पटेल भाजपा के विभिन्न पदों पर सफल निर्वा्हन करते रहे, और इनका पूरा जीवन भाजपा को समर्पित रहा है,।
वहीं युवाओं के चहेते और जुझारू नेता राजेंद्र सिंह लोधी का नाम भी चर्चित है इनका विकास के प्रति क्षेत्रभर में लगाव है, वर्तमान में उनकी पत्नी जिला पंचायत उपाध्यक्ष हैं,उनके विकास कार्यों की चर्चा होती रहती है, यह परिवार बरमान क्षेत्र के आसपास कई ग्रामों में प्रभावशाली माना जाता है इसी योग्यता की आधार पर इनकी पत्नी जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर आसीन है। माना जाता है कि अध्यक्ष पद यदि आरक्षित ना होता तो जिला पंचायत अध्यक्ष पर आसीन होती, वर्तमान में कुछ घटनाक्रम तस्वीरों के विवाद को लेकर हुआ है, भाजपा के बड़े नेताओं के साथ में कुछ अन्य जो कभी पदाधिकारी नहीं रहे भाजपा के या सदस्य नहीं रहे उनकी फोटो बड़े नेताओं के साथ लगी थी तो सुना जाता है संघ भी इन घटनाओं से नाराज है, इसलिए नए नाम की चर्चा है, जिसमें मुख्यालय में निवास करने की वजह से अजय पटेल दावेदार कहे जा रहे हैं, यह चुनावी चर्चा में नाम सर्वे अनुसार उभरकर सामने आये हैं ।
0 Comments