बेख़ौफ़ वार्ड मोहर्र की शिकार प्रधानमंत्री आवास योजना


संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times News नरसिंहपुर  :-  वैसे तो प्रधानमंत्री आवास योजना नगरपालिका द्वारा शहर के सभी वार्डों में धुआंधार तरीके से हितग्राहियों के खाते में राशि दे रही है । और शहर के नेतृत्व वाले जननायक व नगरपालिका अध्यक्ष पं.नीरज महाराज भी कृष्णा वार्ड निवासी हैं फिर भी बेख़ौफ़ मोहर्र भारत की माया से अनजान रहे । यहां पर बुजुर्गों की कहावत चरितार्थ हुई है कि "दिया तले अंधेरा" साब ?
इतना ही नहीं नगरपालिका में विराजमान मुख्याधिकारी वर्ग की आंख में धूल झोंकते हुए 10 बाई 10 की झोपड़ी के स्थान पर ढाई लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर दी । लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बात यह है कि 10 बाई 10 के स्थान पर भी हल्की बाई ने उस राशि को जो प्रधानमंत्री आवास योजना  द्वारा दी गई थी वह राशि मकान में नहीं लगाई, आधे स्थान पर ही उस राशि को  लगा लिया, और पुनः भरत की माया पर आश लगाएं हुई है कि परिवार में किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पुनः ढाई लाख रुपए की चपत प्रधानमंत्री आवास योजना को कैसे  दी जाए साब जी ? ऐसे भरत है कि चंद्र रूपए की खातिरदारी में शासन की योजनाओं को पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं । और उच्चाधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान आकर्षित नहीं है, कि कौन वार्ड मोहर्र किन-किन हितग्राहियों से क्या अनलीगल उगाही कर रहे हैं 



Post a Comment

0 Comments