एक प्रत्याशी घोषित होते ही अन्य विधानसभाओं में मची खलबली वह भाजपा प्रत्याशियों में सुगबुकाहट


 गोटेगांव प्रत्याशी घोषित होते ही जिले की अन्य विधानसभा में होने लगी चर्चा

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 
HR Times News नरसिंहपुर :-  मध्यप्रदेश में चुनावी हलचल की चर्चाएं गली गली सुनने व देखने मिलने लगी है और राष्ट्रीय पार्टी कहलाने वाली भारतीय जनता पार्टी द्वारा द्वारा मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी भी जोर तोर से चल रही हैं । जिसमें भाजपाई गतिविधियां भी देखने मिल रही है । बहरहाल बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी की ओर से मध्यप्रदेश में अपने प्रत्याशियों को लेकर एक चुनावी लिस्ट जारी हुई है ।जिसमें गोटेगांव विधानसभा में *महेंद्र नागेश* को प्रत्याशी नामित कर दिया गया है, संभावना यह है कि जिले में शेष अन्य सीटें जल्द ही घोषित हो जाएंगी ।

शेष प्रत्याशी लगाएं टकटकी 

विधायक जालम सिंह पटेल

भाजपा पार्टी के पास जिले की मुख्य विधानसभा नरसिंहपुर में भाजपा का प्रमुख चेहरा वर्तमान विधायक *जालम सिंह पटेल* ही है जो कि लगातार सत्र 2003 से तीन बार जीत हासिल कर चुके हैं। 
                फिर भी पूर्व के अनुमान अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे (महाराज ) भी चर्चा में है । 

इंजी.प्रताप पटेल
                  भाजपा संगठन से प्रदेश कार्य समिति सदस्य व ओबीसी लीडर *इंजी.प्रताप पटेल* जो कि कुर्मी समाज से प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उनकी भी दावेदारी स्थानीय होने के कारण प्रबल है ।  जो कि संघ व संगठन की भी प्रथम पसंद है, आप करेली एनएच 44  पर बने सरदार वल्लभ भाई पटेल समरसता स्मारक के सूत्रधार भी हैं ।

तेंदूखेड़ा गाडरवारा प्रत्याशियों में चल रही जद्दोजहद

विधानसभा तेंदूखेड़ा में कहा नहीं जा सकता कि कब कौन कहां रहेगा और ऊंट किस करवट बैठेगा तेंदूखेड़ा विधानसभा भाजपा के अगले प्रत्याशी कौन होना चाहिए - *राव उदय प्रताप सिंह*, *वीरेंद्र फौजदार*, *राव वीरेंद्र सिंह निजौर*, विश्वनाथ पटेल,अभिलाष मिश्रा,भैया राम पटेल, हरीप्रताप ममार, राहुल कौरव, धनंजय पटेल,राजेन्द्र पटेल,सरोज पटेल,विष्णु शर्मा सहित प्रत्याशी हैं। इसी प्रकार  गाडरवारा में उम्मीदवार गौतम पटेल,साधना स्थापक यह नाम प्रबलता से सामने आ रहे हैं ।

Post a Comment

0 Comments