भाजपा दिग्गज नेताओं के भेदभाव का शिकार हुए नंदकिशोर ठाकुर उर्फ नंदू


भाजपा प्रत्याशियों के टिकट का ऐलान होते ही विधानसभा गोटेगांव क्षेत्र में होने लगा विरोध होना था प्रत्याशी नंदकिशोर (नंदू) सबका बंधू
संपादक हेमराज विश्वकर्मा

HR Times News नरसिंहपुर  :- मध्यप्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों के टिकट का ऐलान होते हुए ही विरोध शुरू हो गया है । दरअसल मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले अंतर्गत गोटेगांव विधानसभा के लिए घोषित बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र नागेश का क्षेत्र में विरोध होने लगा है, सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार अनुसूचित जाति/जनजाति और पिछड़ा वर्ग व सामान्य समाज के भाजपा पदाधिकारियों ने श्री नागेश जी की उम्मीदवारी का विरोध करते हुए सामूहिक आंदोलन करने की रूपरेखा बना ली है ।
             उल्लेखनीय है कि गोटेगांव विधानसभा में अनुसूचित जाति/जनजाति एवं ओबीसी व सामान्य वर्ग सहित तकरीबन 1,83,000 वोटर संख्या है।इनमें से लगभग 1,13,000 के ऊपर वोटर संख्या इनके पाले में है। और इनको विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण चुनाव लड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। क्षेत्रीय आवाम पर राज करने वाला चेहरा भाजपा महामंत्री एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष व तीन बार लगातार जिला पंचायत सदस्य और संघ की पसंद नंद किशोर ठाकुर उर्फ नंदू राज करते हैं।
 बीते चुनाव में गोटेगांव अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 से होने चुनाव में 80 में से 80 बूत जिताकर जीत हासिल की इससे यह सिद्ध किया है, गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र में इनका जनाधार कम नहीं है । यह परिवार लगातार 25 वर्षों से चुनावी जीत हासिल करते आ रहा है । इन हालातों में भी भाजपा के शिखर पर बैठे हुए रसूखदार दबंग नेता यदि सहयोग नहीं करते और इन्हें इग्नोर कर एक अपराधिक व्यक्ति को टिकट दिलाने के लिए पुरजोर लगाते हैं। तो ऐसी स्थिति में भाजपा प्रत्याशी की हार तो तय होना निश्चित है । जबकि गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि विधायक प्रत्याशी तो नंद किशोर ठाकुर ही होंगे ।
 क्षेत्रभर का बंदूक सबका नंदू

बताया जा रहा है कि जिले के टिकट वितरण में गोटेगांव विधानसभा को लेकर सर्वप्रथम नाम नंदकिशोर ठाकुर का था लेकिन क्षेत्रीय दिग्गज नेताओं की भेदभाव पूर्ण नीति के कारण इनकी टिकट काट दी गई, और महेंद्र नागेश को भाजपा प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है । यदि भारतीय जनता पार्टी द्वारा गोटेगांव विधानसभा चुनाव प्रत्याशी में संशोधन नहीं करती तो भाजपा की हार निश्चित है।  क्षेत्रीय आवाम में चर्चा है कि नंदकिशोर ठाकुर निर्दलीय चुनाव फाइट करते हैं  तो भाजपा गोटेगांव विधानसभा प्रत्याशी को शिकस्त मिलना निश्चित है ।

Post a Comment

0 Comments