भाजपा पार्टी में बढ़ता ब्राह्मणवाद, घटता जनाधार संगठन ने रची अपनी आत्मकथा
HR Times News नरसिंहपुर :- भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को धता बताकर, जिले में बढ़ते हुए ब्राह्मणबाद को लगातार आगे बढ़ाया , जिसमें पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासी समाज के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई । एवं इन वर्गों को भी लेना था, लेकिन जिस संगठन के शीर्ष पर विराजमान लोग अपनी धता बताते हुए स्वयं के साथ प्रदेश कार्यसमिति में साधना स्थापक, वीरेंद्र फौजदार एवं नरसिंहपुर जिले के तमाम पदाधिकारियों के साथ वर्तमान नई नियुक्तियों में तीन मंडल अध्यक्ष, तीन नगरपालिका अध्यक्ष ब्राह्मण है । जो कि नरसिंहपुर नीरज दुबे, गाडरवारा शिवाकांत मिश्रा एवं विष्णु शर्मा तेंदूखेड़ा एवं विधानसभा संयोजक चार में से दो ब्राह्मण है दो कार्यकाल बीत जाने के बाबजूद भी हटाने का नाम नहीं लिया जा रहा है, यह युक्ति तो कारगर सिद्ध है ।
सैंया भय कोतवाल, तो अब डर काहे का साहिब
भारतीय जनता पार्टी में दोनों पिछड़ा वर्ग के सांसद एवं विधायक मिलकर भी पिछड़ा वर्ग के लोगों को भागीदारी नहीं दिला पाए यह जनप्रतिनिधियों की उपलब्धि है क्या ? यह संगठन और राजनीतिक तौर पर प्रशंसात्माक तो नहीं है। सांसदों को होना ना होना संगठन के पदाधिकारियों को इस बात कोई सरोकार नहीं है। वर्तमान स्थिति यह है कि इस समय संगठन के शीर्षक पर विराजमान जिम्मेदार लोगों के लिए यह समय भयानक शोध का विषय है क्योंकि बढ़ता ब्राह्मणवाद घटता जनाधार किसी से छुपा नहीं है, यदि ऐसा ही चलता रहा तो उल्टे मुंह की आत्मकथा पढ़नी पढ़ सकती है ? या सीधी कहे तो हार का सामना करना पड़ सकता है ।
0 Comments