संत रविदास जी महाराज हम सभी के प्रेरणा स्रोत

संत रविदास जी महाराज हम सभी के प्रेरणा स्रोत

अपनी भक्ति व दोहों के माध्यम से समरसता का संदेश दिया 

बगासपुर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

समरसता यात्रा का जगह- जगह हुआ भव्य स्वागत
संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times News नरसिंहपुर   संत शिरोमणि श्री रविदास मंदिर निर्माण के लिए जिले में निकाली जा रही समरसता यात्रा का 5 अगस्त को समापन हो गया। यात्रा के अंतिम दिवस शनिवार को नरसिंहपुर से प्रारंभ होकर गोटेगांव और बगासपुर के विभिन्न ग्रामों में यात्रा के जरिए सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। और बगासपुर में जनसंवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

      इस मौके पर यात्रा का नेतृत्व कर रहे मप्र गौसंवर्धन बोर्ड कार्य परिषद अध्यक्ष श्री महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक रविदास जी के विचारों को पहुंचाने और समाज में बंधुत्व का भाव व समरसता का संदेश देने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के माध्यम से प्रत्येक गांव की मिट्टी और नदियों से एकत्रित जल से सागर के बड़तूमा में बनने वाले ऐतिहासिक व भव्य रविदास मंदिर की नींव रखी जाएगी। यह मंदिर सांस्कृतिक केन्द्र भी बनेगा। उन्होंने कहा कि संतों के जीवन, संघर्ष और विचार का समाज में गहरा प्रभाव होता है। संत रविदास महाराज हम सभी के प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने अपनी भक्ति व दोहों के माध्यम से समाज को समरसता का संदेश दिया और समाज में जातिगत भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता पर बल दिया और मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी।

          मप्र महिला, वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) श्रीमती अमिता चपरा ने जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास महाराज ने समरसता का जो संदेश दिया, उसे जन-जन तक पहुँचाने का काम समरसता यात्रा के जरिए किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य समाज में द्वेषभाव समाप्त करने और रविदास के मार्ग पर चलकर ईश्वर प्राप्ति के अंतिम लक्ष्य को पूरा करना भी है।
                गोटेगांव विधानसभा प्रत्याशी नंद किशोर ठाकुर भाजपा महामंत्री ने यहां उपस्थित जनसमुदाय को यात्रा के उद्देश्य की जानकारी भी दी। यात्रा के दौरान समरसता रथ में श्रृद्धालुओं ने विभिन्न पवित्र स्थलों से जल व मिट्टी एकत्रित कर संत रविदास मंदिर निर्माण के लिए रथ में रखे पवित्र पात्रों में समर्पित की।  श्री नंदकिशोर ठाकुर ने भी संबोधित किया। एवं संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। समरसता यात्रा अंतिम दिवस गोटेगांव विकासखण्ड के ग्राम बगासपुर से जबलपुर प्रवेशित हुई। इस दौरान गोटेगांव एवं बगासपुर के बाजार क्षेत्र और वार्डों में यात्रा के भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का जगह- जगह भव्य स्वागत किया। और  सर्वसमाज के लोगों ने यात्रा में सहभागिता लेते हुए पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। और सागर में 12 अगस्त 2023 को मंदिर निर्माण की स्थापना के शिलान्यास एवं वृहद स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम होगा।

Post a Comment

0 Comments