एनएच 26 पर ट्रक और फोर व्हीलर की भिड़ंत,चार पुलिसकर्मी गंभीर, जबलपुर रेफर
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर = आज सिंहपुर चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मियों के साथ nh26 मारुति शोरूम के सामने दर्दनाक दुर्घटना हुई जो पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य निष्ठा के दौरान सिंहपुर चौकी से गोटेगांव न्यायालय चोरी के मुलजिम की पी आर लेने जा रहे थे । जिसमें एनएच 26 मारुति शोरूम के सामने अचानक इनकी स्विफ्ट डिजायर जिसका गाड़ी क्रमांक MP 20 CG5941 है अचानक चलते-चलते पंचर हुई और गाड़ी अनबैलेंस होकर डिवाइडर पार कर गई, वहीं से अज्ञात ट्रक आ रहा था, उनकी गाड़ी में टक्कर मारकर रफूचक्कर हो गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी का सर फूट गया और दूसरे पुलिसकर्मियों का कही हाथ तो पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं ।दुर्घटना में गंभीर पुलिसकर्मी सब इंस्पेक्टर यादवेंद्र मरावी, ए एस आई जसवंत टेकाम, आरक्षक विजय धुर्वे, आरक्षक दुली चंद सहित को जिला हॉस्पिटल पहुंचाया वहां पर प्राथमिक उपचार कर चारों पुलिसकर्मियों को जबलपुर रेफर कर दिया है ।
0 Comments