गाडरवारा थाना अंतर्गत युवक ने की आत्महत्या

नरसिंहपुर /

 गाडरवारा थाना अंतर्गत सिहोरा पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खुलरी निवासी युवक टीकाराम मालवीय उम्र लगभग 27 ,वर्ष ने  हर्रई के पास रेलवे फाटक के समीप ट्रेन से कटकर आत्म हत्या कर ली, घटना स्थल पर पहुंची सीहोरा चौकी पुलिस ने कपड़ो की पहचान से शव को पहचाना एव सिहोरा पुलिस चौकी स्टाफ द्वाराशव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया  गया है! प्राप्त जानकारी के अनुसार  मृतक टीकाराम मालवीय ग्राम खुलरी में कुशल टेक्नीशियन  का कार्य करता था,और बेहद शांत स्वभाव सीधा सरल व्यक्ति था,! उसके परिवार में मां बाप एव 2, भाई है उपरोक्त घटना के बारे पुलिस जांच में जुटी है!

Post a Comment

0 Comments