किशोर दा के 94 वे जन्मदिवस पर दी सदाबहार गीतों से भेंट
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर करेली:- आईकेआईपीएस स्कूल एवं विशाल आर्केस्ट्रा के संयुक्त तत्वाधान में किशोर कुमार का 94 वां जन्मदिन उन्हीं के गीतों की प्रस्तुति दे कर मनाया, कार्यक्रम का आगाज़ कार्यक्रम संयोजक विशाल सरोहा की गणेश वंदना से सरस्वती पूजन उपरांत हुआ, सरस्वती वंदना कर्यक्रम के मुख्य अतिथि महेन्द्र वार्ड पार्षद श्रीमती संगीता दीपक शर्मा, सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, आईकेआईपीएस स्कूल संचालक पं योगेश संतोष भारद्वाज के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, कार्यक्रम में सभी गायक कलाकार मुकेश ठाकुर, राकेश ठाकुर, योगेश खरे, विकास खत्री, पंकज सागर ( जूनियर उदित नारायण), रवि पेंटर, हर्ष छावड़ा, प्रतीक सराठे, प्रहलाद पाठक, मनोज बाथरे, कु संध्या भारद्वाज, सुनील तन्हा, अवध राजपूज, अखिलेश सोनी, नीलेश नायक, संजय सरोहा, संजय शर्मा, विशाल सरोहा, योगेश भारद्वाज ने किशोर दा के सादर नगमे भेंट किये जिनने सभी दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक ख़ालिक कुरैशी पार्षद नरसिंह वार्ड, संगीता दीपक शर्मा पार्षद महेन्द्र वार्ड, जगदीश मिश्रा सांसद प्रतिनिधि, राजेश श्रीवास्तव, अखिलेश सोनी, अखिलेश जैन, सुनील शर्मा, महेश जैन, जगदीश ठाकुर, विवेक विश्वकर्मा, मोनू ठाकुर, बृजमोहन नेमा, सतीश विश्वकर्मा प्रवीण चौधरी, राजू भाईजान, आशीष जैन, शैलेंद्र बिल्थरे, सिद्धांत जैन साउंड ऑपरेटर दीपेश श्रीवास्तव, अनुराग कौरव, महिमा श्रीवास्तव, साक्षी शर्मा, श्रीमती सपना यादव, श्रीमती दीपिका शर्मा, श्रीमती रजनी पाल, श्रीमती अंजली पाठक, प्रशांत कौरव, निकिता कौरव, अदिति कौरव, एडवोकेट साधना सोनी, स्वाति शर्मा, भूपेंद्र राजपूत, हरिविष्णु मामर, उपस्थित रहे।
0 Comments