मप्र पेंशनर्स समाज द्वारा एस, के, चतुर्वेदी और डी, पी, मिश्रा को गाडरवारा तहसील संरक्षक नियुक्त किया


मप्र पेंशनर्स समाज बैठक संपन्न गाडरवारा श्री चतुर्वेदी

संपादक हेमराज विश्वकर्मा

HR Times News नरसिंहपुर :-  आज मप्र पेंशनर्स समाज तहसील गाडरवारा की बैठक में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष एस के चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य व  जोगेंदर सिंह वरिष्ठ पेंशनर की अध्यक्षता में बैठक अयोजित की गई । बैठक का शुभांरभ सरस्वती पूजन से किया गया साथ ही अतिथियों के स्वागत में महेश नेमा, रमेश शर्मा एवं मनोहर आरसे द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने संगठन के कार्यक्रमो की जानकारी दी।  और सर्व सम्मति से बैठक में अध्यक्ष महेश नेमा, उपाध्यक्ष पी, एस, कौरव, एवं माधवसिंह रघुवंशी, सचिव मनोहर आरसे, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, सह सचिव नेतराम कौरव, उप कोषाध्यक्ष पी, एस, तिवारी घोषित किए गए हैं । एवं मप्र पेंशनर्स समाज द्वारा एस, के, चतुर्वेदी कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष को और डी, पी, मिश्रा पुर्व तहसील अध्यक्ष गाडरवारा को तहसील संरक्षक नियुक्त किया गया है ।

Post a Comment

0 Comments