100 करोड़ की लागत,भव्य व दिव्य मंदिर एवं सांस्कृतिक केंद्र बनाने की घोषणा सीएम शिवराज
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर :- प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रविदास महाकुंभ सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए संत रविदास जी का मंदिर निर्माण 100 करोड़ की लागत से भव्य व दिव्य मंदिर एवं सांस्कृतिक केंद्र बनाने की घोषणा सागर मध्यप्रदेश में की गई है यह प्रदेश भर में लगभग 17% जनसंख्या अनुसूचित जाति वर्ग के संत रविदास जी के अनुयायियों की संख्या है घोषणा अनुसार इस मंदिर की दृष्टि से रविदास मंदिर निर्माण यात्रा का प्रदेश स्तरीय अभियान चलाया जाएगा , यह यात्रा 25 जुलाई को 5 स्थानों से प्रारंभ होगी, और 12 अगस्त 2023 को सागर में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संभावित संत रविदास जी के भव्य मंदिर का भूमि पूजन करेंगे ,।
इस अभियान अंतर्गत मंदिर निर्माण के लिए प्रदेश के प्रत्येक गांव में कार्यकर्ताओं द्वारा एक मुट्ठी मिट्टी व नदियों से जल एकत्रित किया जाएगा ।और चरण पूजन का आयोजन करते हुए एकत्रित सामग्री कर मंदिर के भूमि पूजन करेंगे और 10 अगस्त तक सागर में पहुंचने की व्यवस्था करना अतिआवश्यक है एवं मंदिर निर्माण हेतु प्रदेश स्तर पर गठन होगा ।
हम बता दें कि आज जबलपुर संभाग की बैठक में "डॉक्टर जामदार के नेतृत्व अनुसार प्रभात साहू द्वारा बैठक में सबका स्वागत किया गया एवं बैठक में जिला संयोजक सौरभ राय गोटेगांव, "विधानसभा संयोजक नंद किशोर ठाकुर (नंदू )"एवं शंकर चौधरी आशीष पटेल भोजराज जाटव", सहित संत रविदास मंदिर निर्माण बैठक में सभी की उपस्थिति रही ।
0 Comments