जीपीएस स्कूल में हुए महामंत्री छात्र-छात्राओं व शिक्षकों से रूबरू

स्कूल चले हम अभियान के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ महामंत्री नंदकिशोर ठाकुर

संपादक हेमराज विश्वकर्मा

HR Times News नरसिंहपुर :- जिले की बहुचर्चित ग्राम पंचायत रौसरा के जीपीएस स्कूल में सोमवार को जिला भाजपा महामंत्री नंद किशोर ठाकुर ने स्कूल चले हम अभियान के तहत भेंट कार्यक्रम का शुभारंभ किया है । इन्होंने कहा कि आज इस अभियान के क्रियान्वयन संबंध में शिक्षा से जुड़े विभागों को तैयारियां कर निर्देशित किया जाना चाहिए, कि इस कार्यक्रम के तहत समाज के सभी वर्ग, चाहे जनप्रतिनिधि हो, या किसान, व्यापारी हो या डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी, प्रोफेसर या अन्य समाज के सभी वर्ग अपने अपने पुराने स्कूलों में जाकर अपने पास संग्रहित अनुभव या ज्ञान की निधि से विद्यार्थियों के साथ रूबरू हो सकते हैं । स्कूल में जाकर जीवन अर्जित अनुभव और किस्से कहानियां भी सुना सकते हैं ।
इस अभियान के तहत भाजपा महामंत्री श्री ठाकुर ने जेपीएस स्कूल पहुंचकर छोटी-छोटी छात्राओं के चरण स्पर्शकर आशीर्वाद लेते हुए बच्चों के साथ अपना ज्ञान अर्जन सांझा किया है जिसमें की समाज में वर्षों से अपने अनुभव शिक्षा एवं जीवन काल का अथाह भंडार विभिन्न विधाओं में परंपरागत क्षेत्र के व्यक्ति जब विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगे तो विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में कई गुना वृद्धि होगी, स्कूल चले हम अभियान को व्यापक और सार्थक बनाने के उद्देश्य श्री ठाकुर ने 17 जुलाई को जीपीएस स्कूल ग्राम पंचायत रौसरा में व्यापक रूप से कार्यक्रम उपस्थित :- मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री श्री नंदकिशोर ठाकुर एवं  नवीन रामानी के साथ पहुंचकर बच्चों एवं  शिक्षकगणों से संबाद किया । संवाद मे शालिनी श्रीवास्तव सहायक अध्यापिका (प्रभारी)
उषा अग्रवाल सहा.अध्यापिका,शेख शब्बीर मंसूरी,
प्राथमिक शिक्षक एवं विशिष्ट अतिथि में अशोक माना ठाकुर, एवं क्षेत्रीय युवा नेता करण ठाकुर  सहित की उपस्थिति रही ।

Post a Comment

0 Comments