100 सीटर बालक/बालिका को अब मिलेगा छात्रावास का लाभ


जिले में उत्कृष्ट विद्यालय छात्रावास को  मिली नई सौगात

संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर :- जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय बालक बालिका छात्रावास को मिली सौगात की जानकारी देते हुए बताया कि 100 सीटर बालक/बालिका को अब मिलेगा छात्रावास का लाभ इस हेतु लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र भोपाल दिनांक 22.06.2023 में दिये गये निर्देशानुसार जिले में नवनिर्मित उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के 100 सीटर बालक / बालिका छात्रावास के संचालन हेतु शासकीय ( शिक्षक / माध्यमिक शिक्षक / उच्च माध्यमिक शिक्षक) वार्डन 1- पुरूष (शासकीय शिक्षक) एवं 1 महिला (शासकीय शिक्षिका) वार्डन के पद पर सहमति के आधार पर नियुक्त किये जावेगें ।

भोजन व्यवस्था हेतु रसोईया - 1 एवं सहायका रसोईया 1 एवं सहायका / सहायिका - 1, चौकीदार - 1 शाला प्रबंधन एवं विकास समिति द्वारा भोजन व्यवस्था हेतु स्थानीय स्तर पर कलेक्टर दर पर रखा जायेगा। -

विस्तृत विवरण शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के सूचना पटल में देखे जा सकता है

Post a Comment

0 Comments