एम्बुलेंस में होने बाली अनियमितताओ की हो जांच l भागीरथ
HR Times News नरसिंहपुर :- जिले में संचालित की जा रही 108 एंबुलेंस की अनियमितताओं को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए कहा कि जिले में संचालित की जा रही 108 एंबुलेंस में होने बाली अनियमितताएं लगातार नजर आ रही है l इनमें घोर लापरवाही के चलते 108 एंबुलेंस के चालक अपने वाहनों को जब चाहे जब कहीं भी रोड किनारे वाहन खड़े कर देते हैं और के जी पी एस सिस्टम बंद कर रखने के कारण इनका लोकेशन नही मिल पाता है । इन एंबुलेस के चालक अपनी एम्बुलेसो को राष्ट्रीय राजमार्ग 44 एवं 45 के बाजू से स्थित ढावों के इर्द-गर्द एम्बुलेस को खड़ा कर शराब भोजन आदि का सेवन करते रहते है । और कहा जाता है कि 108 एम्बुंलेस की स्थिति सही नहीं है और इसके कारण मरीज को एंबुलेंस सही समय पर नही मिल पाती है 108 मोबाइल आने पर एम्बुलेंस चालक अपने मोबाइल नम्बर होल्ट पर डाल देते है। मरीजो से भी रूपये की मांग करते है। इन सब विन्दुओं की अनिमियताओं को लेकर समय समय पर एंबुलेंसो की जांच की जाएं l हम पत्रकार भी इन एंबुलेंसो में होने वाली अनिमियताओं को लेकर खबर कवर करते है । और कोई भी समय घटनाक्रम होता है तो किसी भी तरह से पत्रकारों को रोका जाता है तो इसकी जवाबदेही प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौपतें समय पत्रकार भागीरथ तिवारी, हेमराज विश्वकर्मा, बंटी साहू संजय मेहरा, संजय सिंह मेहरा राम कुमार विश्वकर्मा, शालिग्राम राजपूत ,अमित रघुवंशी अमित रघुवंशी गोविंद चौरसिया सुनील कौरव राजकुमार दुवे संजय विश्वकर्मा सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे l
0 Comments