06 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में गोटेगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता
HR Times News नरसिंहपुर :- दिनांक 09.05.2020 को प्रार्थी शिवम कहार पिता सुनील कहार 21वर्ष निवासी बैलहाई गोटेगाव थाना गोटेगाव में रिपोर्ट दर्ज करवाया कि कमलेश पटेल निवासी द्वारा लोन दिलाने एवं सिविल स्कोर अच्छा करने कर देकर यूनियन बैंक एवं ऐक्सेस बैंक में खाता खुलवाकर खाता नंबर एवं एटीएम कार्ड पासवर्ड लेकर मेरे से मेरी अनुमति के बिना एक्सस बैंक के खाते से 08-09 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन कमलेश पटेल एवं इनके साथियों द्वारा मिलकर मेरे साथ धोखाधड़ी की गयी है।
रिपोर्टकर्ता पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध मामले की रिपोर्ट पर थाना गोटेगांव पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों के विरुद्ध अपराध कमांक 384/ 23 धारा 420, 467, 120 बी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु गठित की गयी विशेष पुलिस टीम के साथ धोखाधड़ी कर आरोपी फरार हो गये थे। प्रकरण की सूचना पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को प्राप्त होने पर प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफतारी हेतु एवं अनु.अधि.(पुलिस) गोटेगांव के मार्गदर्शन में थाना गोटेगाव को विशेष पुलिस टीम गठित किया जाकर आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए थे।
*आरोपियों की पतासाजी हेतु मुखबिर एवं तकनीकी माध्यमों का किया गया उपयोग*
फरार आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय कर जानकारी एकत्रित की गयी एवं तकनीकी माध्यमों का उपयोग किया गया जिसके परिणामस्वरूप आरोपी (01) - आकाश पिता मनीष सिंह राजपूत को गोसलपुर जिला जबलपुर (02)- शिवम उर्फ ब्रजेश राजपूत को पशु चिकित्सालय गोटेगांव
(03)- आरोपी अश्विनी पटेल को ग्राम कुम्हड़ाखेडा
(04)- आरोपी अनिल उर्फ छोटू पटेल को बैलहाई गोटेगांव
(05)- आरोपी अमन नौरिया को आजाद वार्ड गोटेगांव
(06)- अवधेश राणा राजपूत की ग्राम गोचर गोटेगांव को गिरफ्तार किये जाने में सफलता प्राप्त हुई।
और गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से KIA Company की एक कार एटीएम पासबुक चैकबुक एवं 06 मोबाइल जप्त किये गये, तथा इनके पास से प्राप्त अलग-अलग करीब 35 बैंक खाते की जानकारी में एक करोड 81 लाख रुपये का लेन-देन पाया गया है।
*आरोपी इस तरह से देते थे घटना को अंजाम*
प्रकरण में आरोपियों द्वारा गोटेगाव एवं आसपास के लोगों को यह कहकर खाते खुलवाये गये कि हम आपको लोन दिलवायेंगे और आपका सिविल स्कोर बढायेंगे ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा राशि का लोन मिल सके।
इस प्रकार लोगों के खाते खुलवाकर बैंक से एटीएम दिलवाये जाकर एवं मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाकर सिम, एटीएम एवं खाता आरोपी आकाश राजपूत को बेचते थे। जिनमें अनाधिकृत लेन देन किया जाता था, जिसकी जानकारी धारकों की नहीं होती थी। आरोपियों द्वारा गोटेगाव एवं आसपास के गांव के लोगों के अलग-अलग करीब 35 बैंक खाते खुलवाकर इन खातों में विभिन्न प्रदेशों म.प्र., उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा,के लोगों के साथ धोखाधड़ी की जाकर, कुल 08 करोड़ रुपयों का अनाधिकृत लेन-देन किया गया है। जिन खातों को सायबर द्वारा सीज कराये गये है । जिनमें लगभग 02 लाख 82 हजार रुपये की राशि सीज कराई गयी एवं अन्य राशि आरोपियों द्वारा उपयोग की जा चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं पजासाजी में इनकी सराहनीय भूमिका रही :- सायबर ठगी करने वाले आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफतारी में श्री सुनील कुमार शिवहरे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमती भावना मरावी, अनु.अधि.पुलिस गोटेगांव थाना प्रभारी गोटेगाव निरीक्षक हिमलेन्द्र पटेल, उपनिरीक्षक विजय धुरवे, उनि विजय द्विवेदी, उनि दिलीप सिंह, उनि विजय सेन, प्र०आ० महेन्द्र शुक्ला, प्र०आर० चदप्रकाश अरुण, प्र. आर.सचिन, आर.विपिन आर. उमेश आर. अखिलेश आर. योगेन्द्र एवं सायबर सेल से अभिषेक सूर्यवंशी, आशिफ खान, म.जा. कुमुद पाठक, आर. नीरज डहरिया सहित की सराहनीय भूमिका रही है।
0 Comments