ईश्वरीय परिवार में अनेक परिवारों ने एक साथ मिलकर मनाया विश्व परिवार दिवस
HR Times News नरसिंहपुर :- विश्व परिवार दिवस कार्यक्रम का विराट आयोजन अंतरराष्ट्रीय संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्य संस्कार भवन के तत्वावधान में मनाया गया। आमंत्रित अतिथि भ्राता जयनारायण शर्मा जिला समन्वयक म प्र जन अभियान, भ्राता कैलाश नेमा जी सराफ,भ्राता डॉक्टर आर एम मिश्रा जी रिटायर नेत्र रोग विशेषज्ञ ,भ्राता रमाकांत गुप्ता जी नीर,भ्राता सतीश नेमा जी ,भ्राता संजय सिंह जी वरिष्ठ पत्रकार, "भ्राता हेमराज विश्वकर्मा जी वरिष्ठ पत्रकार दैनिक जयलोक ,भ्राता बृजेश शर्मा जी वरिष्ठ पत्रकार गांव देश,बहन श्रीमती रजनी नेमा जी ,श्रीमती रंजना शर्मा ,श्रीमती आरती गुप्ता ,एवम क्षेत्रीय संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी जी ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम हमारी भारतीय पुरातन परंपरा रही है परंतु आज एकल परिवार की परंपरा बढ़ती जा रही है जोकि असुरक्षा एवं तनाव का कारण बनते जा रहे हैं। अतः सुख शांति समृद्धि स्वस्थ संपन्न समाज के निर्माण के लिए संयुक्त परिवार की अति आवश्यकता है।
आमंत्रित अतिथियों ने भी श्रेष्ठ समाज के निर्माण के लिए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम को भव्य ,दिव्य और प्रेरणादाई बनाने के लिए कला एवं संस्कृति प्रभाव के कलाकारों के द्वारा गीत ,कविता एवम संयुक्त परिवार की महत्वता विषय पर प्रेरणादाई लघु नाटिका तथा सुंदर स्वागत नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी के लिए प्रभु प्रसाद एवं ईश्वरीय सौगात भेंट की गई तथा सभी ने एक साथ मिलकर विश्व एक परिवार है गीत पर सुंदर नृत्य किया।
अन्तर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर सभी मातृ शक्तियों को दी बधाई
अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस पर श्रद्धेय दीदी "मां" का सम्मान कर मातृ दिवस मनाया, और मातृ शक्तियों का दीदी ने नेदृष्टि,वरदान, तिलक एवम ईश्वरीय सौगात से सम्मान किया। कु मनु ने सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अनेक परिवार ईश्वरीय परिवार में उपस्थित रहे ।
और ब्रह्माकुमारी बहन जी के द्वारा विशेष जानकारी दी गई की तीन दिवसीय निशुल्क राजयोग शिविर का आयोजन दिनांक 15 से 17 मई प्रातः एवं संध्या 8:00 से 9:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है जिसका सभी निशुल्क लाभ ले सकेंगे ।
विशेष 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के मानसिक शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के लिए लिए उमंग समर कैंप का निशुल्क आयोजन दिनांक 15 से 25 मई तक प्रतिदिन प्रातः 9:30 से 11:00 तक आयोजित किया जा रहा है । प्रवेश हेतु सेवाकेंद्र पर सभी शीघ्र निशुल्क रजिस्ट्रेशन कराले ।
0 Comments