देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर स्कूल में शौचालय बनवाने वाली "छात्रा मैमूना खान" शौचालय की दुर्दशा देख हुई दुःखी
HR Times News नरसिंहपुर / देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की प्रेरणा से केंद्रीय विद्यालय की छात्रा लाडो अभियान की पूर्व ब्रांड एम्बेसडर ने अपने एवं अपने भाई आमिर खान की छात्रवृत्ति एवं पॉकेट मनी की राशि से दिनांक 05/09/2016 को शिक्षक दिवस पर नगर के शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स स्कूल में शौचालय बनवाया था, जिसका उदघाटन विधायक जालम सिंह जी पटैल ने किया था।
कु.मैमूना आई नरसिंहपुर
आज जब मैमूना नरसिंहपुर आई तो याद आया कि स्कूल चलकर और भी ज़रूरतमंद बेटियों की मदद के लिए स्कूल की प्राचार्य मैडम से मिला जाए ।
जैसे ही मैमूना स्कूल पहुंची और अपने छात्रवृत्ति और पॉकेट मनी के पैसे से बनवाये शौचालय को देखा तो अत्यंत दुखी हो गई । कुमारी मैमूना ने जब देखा कि उक्त शौचालय का दरवाज़ा ही गायब था। तब इस घटनाक्रम को देखते ही मैमूना के आंख से आंसू लग गए और कुछ बोल भी नहीं पा रही थीं । शीघ्र ही उक्त घटना से जल्द ही सम्बन्धितों को अवगत कराया जाएगा ।
0 Comments