नरसिंह मंदिर में तीन दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा समारोह की धूमधाम

भगवान गणेश की पंचमुखी मूर्ति के साथ रिद्धी, सिद्धी और शुभ लाभ की स्थापना
संपादक हेमराज विश्वकर्मा 
HR Times News नरसिंहपुर :- नगर की आस्था के प्रमुख केंद्र भगवान नरसिंह मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूमधाम रही। गुरुवार को जिले के अलावा बाहर से आए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में यहां पंचमुखी भगवान की प्रतिमा रिद्धि-सिद्धि व शुभ-लाभ के संग प्राण प्रतिष्ठित हुई। शंकराचार्य ने देव प्रतिमाओं का पूजन किया इसके उपरांत श्रद्धालुओं को धर्म उपदेश दिए। भगवान नरसिंह मंदिर में यह देव प्रतिमाएं करीब ढाई सौ वर्ष बाद प्राण प्रतिष्ठित हुई हैं जबकि इनकी प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर में स्थान ढाई सौ वर्ष से रिक्त था। राजस्थान के जयपुर से आई देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा झौतेश्वर परमहंसी गंगा आश्रम से आए आचार्य -शास्त्रियों के मार्गदर्शन में किया गया। गुरुवार की दोपहर अनगढ़ मंदिर बड़े पुल से शंकराचार्य सदानंद सरस्वती के स्वागत में धूमधाम से शोभायात्रा शुरू हुई जो मुख्य मार्ग से किसानी मोहल्ला स्थित नरसिंह मंदिर पहुंची। यहाँ शंकराचार्य ने मंदिर में विधिवत पूजन किया। इसके उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म उपदेश कार्यक्रम में जिले के अलावा आसपास के जिलो, शहरों से आए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां भंडारा कर प्रसाद वितरण किया गया। 
 
 

Post a Comment

0 Comments