छात्रा मैमूना खान शौचालय की दुर्दशा देख दुखी हुई

*देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर स्कूल में  शौचालय बनवाने वाली छात्रा मैमूना खान शौचालय की दुर्दशा देख दुखी हुई*

हेमराज विश्वकर्मा 
HR TIMES  NEWS नरसिंहपुर /दे श के यशस्वी प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से केंद्रीय विद्यालय की छात्रा लाडो अभियान की पूर्व ब्रांड एम्बेसडर ने अपने एवं अपने भाई आमिर खान की छात्रवृत्ति एवं पॉकेट मनी की राशि से  दिनांक 05/09/2016 शिक्षक दिवस पर नगर के शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स स्कूल में शौचालय बनवाया था जिसका उदघाटन माननीय विधायक श्री जालम सिंह जी पटैल ने किया था।लेकिन आज जब मैमूना को याद आया कि स्कूल चल कर और भी ज़रूरतमंद बेटियों की मदद के लिए स्कूल की प्राचार्य मैडम से मिला जाए जैसे ही मैमूना स्कूल पहुंची और अपने छात्रवृत्ति और पॉकेट मनी के पैसे से बनवाये शौचालय को देखा तो दुखी हो गई क्योंकि उक्त शौचालय का दरवाज़ा ही गायब था।इस घटना से दुखी होने के कारण मैमूना कुछ बोल भी नहीं पा रही थीं।
उक्त घटना से जल्द ही सम्बन्धितों को अवगत कराया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments