NMOPS नरसिंहपुर कोर कमेटी बैठक


 *पेंशन रथ यात्रा एवं विशाल मशाल जुलूस कार्यक्रम को सफल बनाने हुआ मंथन* 
        

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times News नरसिंहपुर :–जिला मुख्यालय पर  एनएमओपीएस कोर कमेटी द्वारा  12 जून 2023 जिला स्तर  एवं 18 जून 2023 को जबलपुर में पेंशन रथ यात्रा एवं विशाल मशाल जुलूस की रूपरेखा के संदर्भ  में नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई ।
12 जून को सभी विभागों के सेवानिवृत्त OPS विहीन एवं NPS कर्मचारियों की असेंबली हाल में 4:00 PM से 6:00 PM तक  18 जून 2023 को  पुरानी पेंशन बहाली एवम् नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की मांग को लेकर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के  राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बँधु जी के नेतृत्व में जबलपुर में आयोजित राष्ट्रीय रथ यात्रा के आगमन एवं विशाल मशाल जुलूस कार्यक्रम  की सफल रूपरेखा  हेतु जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी पदाधिकारियों सहित समस्त OPS विहीन NPS धारी कर्मचारियों की *विचार संगोष्ठी* आयोजित कर असेंबली हॉल नरसिंहपुर से गांधी चौक तक केंडिल मार्च का आयोजन किया जायेगा । अधिकाधिक संख्या में सहभागिता हेत व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार  , 
OPS एवं NPS के तुलनात्मक विवरण के फ्लेस/पोस्टर संकुल स्तर एवं सार्वजनिक स्थलों  पर लगाए जाने संबंधी विषयों पर प्रस्ताव पर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में NMOPS जिला संरक्षक डॉ शोभाराम मेहरा , मनीष कटारे जिलाध्यक्ष यशवंत नामदेव महिला जिला प्रकोष्ठ से संरक्षक मुक्ति राय, आरती सिंह, जिला संयोजक नितिका शर्मा, जिला सचिव संतोष मेहरा जिला कोषाध्यक्ष संजय सोनी, जिला संगठन मंत्री सीताराम पटेल, जिला सह संयोजक लक्ष्मण मेहरा एवं मुकेश ठाकुर, ब्लॉक कार्यकारिणी नरसिंहपुर   अध्यक्ष हरप्रसाद कोरी, मीडिया प्रभारी राजा नामदेव, सचिव नागेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, सीताराम पटेल एवं जिला आई टी सेल से देवेन्द्र पटेल सहित समस्त पदाधिकारी  उपस्तिथ रहे।

Post a Comment

0 Comments