मप्र, पेंशनर्स समाज के कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष एस, के, चतुर्वेदी एवं कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शिवकूमार पटेल द्वारा प्रदेश एवं जिले के सभी पेंशनर्स साथियों से अपील जारी करते हुए आगामी 29 मई सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों पर पेंशनर समाज एक दिवसीय प्रर्दशन एवं सभा का आयोजन कर शासन से पेंशनर हित में शीघ्र न्याय दिलाने की मांग करे। यदि शासन 15 जून तक हमारी मांगों पर विचार नहीं करता है, तो सभी पेंशनर बल्लभ भवन भोपाल में उपवास एवं धरना प्रदर्शन करने हेतू तैयार रहे। 29 मई को जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में शाम 5 बजे साक्षरता स्तम्भ पार्क जिला न्यायालय ने पास प्रदर्शन एवं सभा में सभी से उपस्थित होने की अपील की है।
पेंशनर एकता जिंदाबाद
0 Comments